Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

CBSE Important Questions for 2024-25 Class 12 Hindi Antral Chapter 4 - Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me

ffImage
Last updated date: 08th May 2024
Total views: 459k
Views today: 9.59k

CBSE Class 12 Hindi Antral Important Questions Chapter 4 - Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 12 Hindi Antral Chapter 4 - Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

More Free Study Material for Aapna Malwa- Khau Ujaru Sabhyata Me
icons
Ncert solutions
470.4k views 13k downloads

Study Important Questions Class 12 Hindi Chapter 4 – अपना मालवा – खाऊ उजाडू सभ्यता में

Access Chapter-wise Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Antral 

Check out the below-given links to practise chapter-wise solved important questions for Class 12 Hindi Antral for CBSE term examinations 2024-25. The solutions can be downloaded for free and studied offline as well. 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)

1. मालवा क्या है?

उत्तर: मालवा एक प्रदेश का नाम है। जिसका वर्णन लेखक ने पाठ में किया हैं।


2. लेखक औद्योगिक सभ्यता को क्या कहते है?

उत्तर:लेखक औद्योगिक सभ्यता को उजाड़ की  सभ्यता कहते है


3. भारत में उजाड़ (औद्योगिक) सभ्यता किसके कारण आई?

उत्तर:लेखक बताते है की भारत की उजाड़ (औद्योगिक) सभ्यता यूरोप और अमेरिका के कारण आई।


4. सबसे पहले उद्योग की स्थापना कहाँ हुई?

उत्तर: सबसे पहले उद्योग की स्थापना अमेरिका और यूरोप में हुई।


5. बिना चीनी के चाय कौन पिलाता है?

उत्तर: बिना चीनी के चाय नगर स्टेशन पर मीणा जी पिलाते थे।


लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)

1. लेखक ने अपना मालवा अध्याय में क्या वर्णन किया है?

उत्तर:लेखक ने अपना मालवा अध्याय में मालवा के लोगों का सामान्य जीवन, वहाँ की प्राकृतिक घटनाओं और उनका जन जीवन पर प्रभाव, मौसम, नदियां आदि का वर्णन किया है। लेखक ने मालवा की संस्कृति का वर्णन भी अपना मालवा अध्याय में किया है।


2. कुछ राजाओं के नाम लिखों जिन्होंने जल संरक्षण में अपना योगदान दिया?

उत्तर: राजा विक्रमादित्य, राजा भोज, राजा मुंज ने जल संरक्षण के लिए अनेक प्रयास किए। जिससे मुश्किल समय में पानी की आपूर्ति हो सके। इन्होंने जल संरक्षण में अपना अहम योगदान दिया।


3. पुरइन किसे कहते है?

उत्तर:हिंदू धर्म के अनुसार हिंदू धर्म में भोजन कमल पत्रों पर परोसा जाता है। इन्हीं कमल पत्रों को पुरइन कहता है। प्राचीन समय में भी खाना पत्रों पर ही परोसा जाता था। आज भी बहुत सी जगहों पर ऐसा होता है।


4. भारत की नदियां गंदी क्यों है?

उत्तर:भारत की नदियां खासतौर पर भारतीय लोगो के अंधविश्वास के कारण गंदी है। क्योंकि लोग पूजा की सामग्री को नदियों में बहा देते है। शव को भी वे नदियों में बहा देते है। कुछ ऐसे लोग जो अपने देश को साफ करना अपना कर्तव्य नहीं समझते वे कूड़ा, प्लास्टिक की वस्तु भी नदियों में बहा देते है। इन सभी कारणों के कारण भारत की नदियां गंदी हैं।


5. वायुमंडल पर कार्बन डाइऑक्साइड का क्या प्रभाव पड़ रहा है?

उत्तर:वायुमंडल पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस का प्रभाव पड़ता है। इस गैस की अधिकता के कारण धरती का तापमान बढ़ जाता है। जिस कारण प्राकृतिक घटनाएं घटित होती हैं जो जन जीवन को अधिक प्रभावित करती है। यह वायुमंडल के संतुलन को बिगड़ देती है।


लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)

1. ओंकारेश्वर में नर्मदा पर बनते बांध को देखकर लेखक को क्या ख्याल आता है?

उत्तर:ओंकारेश्वर में नर्मदा पर बनते बांध को देखकर लेखक को नर्मदा नदी पर बन रहे बांध को देखकर ख्याल आता है, यह बांध सीमेंट और कंक्रीट से बन रहा है। वह अधिक ऊंचा है इसलिए किसी राक्षस के समान लग रहा है। जो नर्मदा नदी की गति में अवरोध उत्पन्न कर रहा है


2. वातावरण के गर्म होने का क्या कारण है?

उत्तर: वातावरण के अधिक गर्म होने का कारण लेखक ने कार्बन डाइऑक्साइड , वनों की कटाई, हानिकारक अन्य गैसों का उत्सर्जन, उद्योगों का हानिकारक धुआं आदि कारण माने है। जिसके कारण वायुमंडल का संतुलन बिगड़ जाता है। यह प्रकृति घटनाओं का कारण बनता है। जिसका सीधा सीधा प्रभाव जन जीवन पर पड़ता है।


3. यूरोप और अमेरिका की उद्योग की सभ्यता में क्या योगदान है?

उत्तर:यूरोप और अमेरिका की उद्योग की सभ्यता में महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि उद्योग की स्थापना सबसे पहले इन्हीं दोनों देशों में हुई थी। इन्होंने उद्योगों के विस्तार को बढ़ावा दिया। उन्होंने इस सभ्यता को पूरी तरह से अपना लिया था। ये दोनो देश अपनी इस सभ्यता के साथ कोई भी समझौता नहीं करना चाहते थे। अत: यूरोप और अमेरिका की उद्योग की सभ्यता में योगदान दिया हैं।


4. लेखक के अनुसार वातावरण के गर्म होने के प्रभावों को लिखों।

उत्तर:लेखक के अनुसार वातावरण के गर्म होने के अनेक प्रभाव हैं। मौसम चक्र में बदलाव होना, मालवा जैसे प्रदेश में बारिश का कम होना, ग्लेशियर का बार बार पिघलना, ठंडे प्रदेशों में बर्फ की जगह पानी का गिरना आदि लेखक के अनुसार वातावरण के गर्म होने के प्रभाव हैं। ये सभी कारक सामान्य जन जीवन को अधिक प्रभावित करते है। उनकी जीवन शैली में भी बदलाव लाते है।


5. लेखक ने नवरात्रि की पहली सुबह का कैसा वर्णन किया है?

उत्तर:लेखक ने नवरात्रि की पहली सुबह का वर्णन करते हुए कहा है की नवरात्र की सुबह थी। मालवा में घट स्थापना की तैयारी थी। गोबर से घर आंगन लिपने और रंगोली बनाने की तैयारी हो रही थी। लड़कियों और औरतों के सजने की तैयारियां चल रही थी। लेकिन ऐसा लग रहा था की आसमान से पानी गिरकर ही रहेगा। लेखक कहता है की ऐसा नहीं था की नवरात्र में पहले पानी गिरते नहीं देखा। लेकिन यह मानसून के जाने का समय था और अब लग रहा था की अबकी बार तो यह जमे रहने की धौंस दे रहा है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)

1.जनजीवन पर बारिश का क्या बुरा प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: जनजीवन पर बारिश के निम्न बुरे प्रभाव पड़ते हैं।

1)अधिक बारिश होने के कारण किसानों की फसल खराब हो जाती हैं।

2)अधिक बारिश होने के कारण बाढ़ आने का डर होता है।

3)बारिश होने के कारण लोगों को अपने आवाद का भी खतरा रहता हैं।

4)बारिश के कारण सभी जगह पानी भर जाता है जिसके कारण लोगों के आने जाने में परेशानी होती हैं।

5)कई बार लोगों के घर भी उनसे छीन जाते हैं।

इस प्रकार अनेक कारणों के द्वारा जनजीवन पर बारिश का बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण उन्हें नुकसान सहना पड़ता है।


2. लेखक ऐसा क्यों कहते हैं की मालवा में अब पहले जैसी बारिश नहीं होती हैं?

उत्तर:मालवा में अब पहले जैसी बारिश नहीं होती लेखक ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि मनुष्य ने प्रकृति में बहुत से बदलाव किए है जिसका सारा प्रभाव मौसम चक्र पर पड़ा है। उद्योगों की हानिकारक गैसों का वायुमंडल में मिलने के कारण भी मौसम प्रभावित होता हैं। ऐसी अनेक परिस्थितियां है जिनके कारण वायुमंडल पेभावित होता है और मालवा में बारिश पहले जितनी नहीं होती है। यदि सामने बारिश भी होती है तो लोगों को लगता है की पहले से ज्यादा बारिश हुई है। इसलिए लेखक कहता है की मालवा में पहले जैसी बारिश नहीं होती है।


3. लेखक आज के इंजीनियरों को भ्रमित क्यों मानते है?

उत्तर:लेखक आज के इंजीनियरों को भ्रमित मानता हैं क्योंकि उन्हें लगता है की हमें पानी संरक्षण की योजना पश्चिमी सभ्यता से प्राप्त हुई है। पानी के प्रबंध के बारे में पहले के लोग ज्यादा नहीं जानते थे, उन्हे इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। लेकिन ऐसा नहीं था पहले के जमाने में राजा महाराजा बहुत ही अच्छे से जानते थे की पानी का संरक्षण किस प्रकार करना है। इसका ज्ञान उन्हें पश्चिमी सभ्यता के पहले ही था। लेकिन इसके बारे में आज के  इंजीनियर नहीं जानते हैं इसलिए लेखक ने उनको भ्रमित कहा है।


4. लेखक आज के इंजीनियरों का भ्रम कैसे दूर करते हैं?

उत्तर:जब आज के इंजीनियर ये कहते हैं की जल प्रबंध के बारे में जानकारी उन्हें पश्चिमी सभ्यता से हुई है। इसके पहले उन्हें इसके इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह आज के इंजीनियरों का भ्रम है। इसे दूर करते हुए लेखक पहले के जमाने के राजाओं जैसे विक्रमादित्य, भोज, मूंज आदि का उदहारण देते हुए बताते हैं की इन सभी राजाओं ने जल संरंक्षण की विधि को अपनाया था। उसके संरक्षण के लिए इन्होंने नदियां, झीलें, तालाबों आदि का निर्माण करवाया था। इस प्रकार लेखक आज के इंजीनियरों का भ्रम दूर करते हैं।


5. जनजीवन पर बारिश का क्या अच्छा प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: जनजीवन पर बारिश के अच्छे प्रभाव निम्नलिखत पड़ते हैं–

1)बारिश के कारण जिस फसल को अधिक पानी की जरूरत है उसकी उपजता अधिक होती हैं।

2)सूखे स्थानों पर बारिश वहाँ के लोगों के लिए एक नया जीवन लेकर आती है।

3)आने वाले समय में सिंचाई के लिए पानी संरक्षित होता है।

4) बाढ़ के कारण नदियों से उपजाऊ मिट्टी बहकर खेतों में आ जाती है जिसके कारण किसानों को लाभ होता है।

5) बारिश के कारण लोगों के पैसों की बचता होती है और साथ ही साथ बिजली में भी क्यूंकि फसल में बारिश का पानी चला जाता है।

इस प्रकार बारिश का पानी जनजीवन के लिए लाभदायक साबित होता है। जिससे उनको अधिक मदद मिलती है।


Related NCERT Important Questions for Other Subjects


Related NCERT Important Questions for Other Classes

FAQs on CBSE Important Questions for 2024-25 Class 12 Hindi Antral Chapter 4 - Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me

1. Who is the author of Class 12 Hindi Antral Chapter 4 – Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me?

The author of Class 12 Hindi Antral Chapter 4 - Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me is Prabhas Joshi where the lifestyle of the Malwa region is portrayed and also the comparison of the earlier Malwa lifestyle and the present is well narrated in the chapter. The chapter can be clearly understood with Vedantu study material where the solutions and the storyline is presented in a well-reformed way helping the students for better learning.

2. What is depicted in Class 12 Hindi Antral Chapter 4 – Aapna Malwa-Khau Ujaru Sabhyata Me?

Chapter 4 Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata which is written by Prabhas Joshi represents the soil, rivers and rainfall of the earlier Malwa region and also a comparison of the earlier lifestyle and the present lifestyle. The earlier Malwa region was very well known for its wealth and prosperity. Students should read and understand the conceptual meaning so it becomes very easy to present the answers for any type of questions asked. Students can visit the Vedantu app or website for further reference.

3. Explain briefly the rainfall in the Malwa region at present.

The Malwa region does not get as much rainfall as before. The reasons could be that there are lots of industrialization and factories. The increase of carbon dioxide in the atmosphere is due to the rise of factories and industries and air pollution. This has lots of effects globally and because of the increase in population, there is a cut down of trees and forests which is affecting the monsoon conditions.

4. What is the opinion of today's engineers according to Class 12 Hindi Antral Chapter 4 – Aapna Malwa - Khau Ujaru Sabhyata Me?

Today engineers or the educated people think that the people in earlier days were just ignorant and did not have any knowledge of the new techniques. They think that in earlier days, the people were always dependent on nature and did not have any scientific techniques that they did not know anything about. However, now due to the advanced techniques, they think life would have been worse in the early days. To study and practice more questions like this students can download the free PDF of important questions from the Vedantu website.

5. How is today’s society affecting the atmosphere?

Everyone is progressing in all ways. But progress is giving us the greatest loss as well. The rise of the factories and industries are good but they are polluting the atmosphere drastically. The rivers and the lakes which are the main source of drinking water not only for human beings but also for animals are getting polluted due to the contamination of the poisonous waste particles. Thus we can say that the more we are progressing the more losses and pollution we are going through.