Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download

ffImage
Last updated date: 23rd Apr 2024
Total views: 454.8k
Views today: 8.54k

CBSE Class 12 Hindi Aroh Important Questions Chapter 16 Namak - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions Class 11 Hindi पाठ -16 नमक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न                                                       (1 अंक)

1. कीर्तन कितने बजे खत्म हुआ?

उत्तर: कीर्तन लगभग ग्यारह बजे तक खत्म हो चुका था। 


2. सिख बीबी लाहौर से क्या मंगाना चाहती थी?

उत्तर: सीख बीबी लाहौर से नमक मंगवाना चाहती थी। 


3. कस्टमर अधिकारी ने साफ़िया की बात सुनकर क्या किया?

उत्तर: कस्टम अधिकारी ने सर्वप्रथम साफ़िया की सारी बातें सुनी फिर नमक के पुड़िये को  मोड़ कर स्वयं ही उसके बैग में रख दिया। 


4. मोहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है कि कानून हैरान रह जाता। इस वाक्य से लेखिका का क्या अभिप्राय है?

उत्तर: उपरोक्त पंक्तियों से लेखिका का अभिप्राय है कि कस्टम वालों का प्रेम की भेंट भेजने का अंदाज़ कुछ इस प्रकार था जिसे देख कानून भी इस बात पर हैरान रह गई। 


5. लेखिका “कस्टम” को कैसे परिभाषित करते हैं?

उत्तर: लेखिका के अनुसार कस्टम सरहद पर लगे नोकदार लोहे की छड़ों का लगाया गया एक जाल है। 


लघु उत्तरीय प्रश्न     (2 अंक)

1. ‘सिर्फ पलकों से कुछ सितारे टूट कर दूधिया आंचल में समा जाते हैं’। इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर: साफ़िया से लाहौर का नाम सुनते ही सीख बीबी भावुक हो जाती है। जिससे उनकी आंखों से आंसू छलक कर उनके सफेद मलमल के दुपट्टे पर आ गिरते है। 


2. पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारी साफ़िया से क्या कहता है? 

उत्तर: पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारी साफ़िया की स्वयं मदद करते हुए कहता है कि प्रेम के सामने सभी रीति रिवाज और कानून बेबुनियाद एवं असहाय है। 


3. नमक की पुड़िया ले जाने के संबंध में साफ़िया के मन में क्या दुविधा थी?

उत्तर: नमक की पुड़िया ले जाने के संबंध में साफ़िया के मन में यह दुविधा थी कि यदि कस्टम वालों ने उसे नमक ले जाने से मना कर दिया तो उसके द्वारा सीख बीबी से किए गए वायदे का क्या होगा। इसलिए उसके मन में यह द्वंद था कि वह नमक को दिखा कर ले जाए या छुपाकर।   


4. साफ़िया जब लाहौर से वापस आ रही थी तो उसके लिए सबसे बड़ी समस्या क्या थी?

उत्तर: साफ़िया जब लाहौर से वापस आ रही थी तो वह अपने साथ नमक की पुड़िया भी ला रही थी। साफ़िया इस बात से चिंतित थी क्योंकि पाकिस्तान से नमक भारत ले जाने की मनाही  थी। 


5. सीख बीबी लाहौर के बारे में क्या बताती है?

उत्तर: सिख बीबी साफ़िया को बताती हैं कि लाहौर बहुत ही प्यारा और जिंदादिल लोगों का शहर है। वहां के लोग खूबसूरत होते हैं। साथ ही वे सैर सपाटा और महंगे कपड़ों के शौकीन होते हैं।


 लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                          (3 अंक)

1. ‘किसका वतन कहां है – वह जो कस्टम के इस तरफ है या उस तरफ’ से लेखिका का क्या अभिप्राय है?

 उत्तर: अमृतसर के पुल पर चढ़ते समय साफ़िया के मन में यह ख्याल आया कि भले ही राजनीतिक सरहदों ने देश को अलग-अलग सीमा में बांट दिया है परंतु लोगों के मन में अब भी अपनेपन का भाव उपस्थित है। क्योंकि पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी दिल्ली का और भारतीय कस्टम अधिकारी ढाका का रहने वाला था। 


2. “हमारी जमीन हमारे पानी का मजा ही कुछ और है।” यह वाक्य कौन कहता है और कब कहता है?

उत्तर: भारतीय कस्टम अधिकारी साफ़िया के लाहौर से नमक लाने की सारी बात सुनकर अपने वतन ढाका को याद करने लगता है और उसका मन भावुक हो उठता है। इसके बाद वह भावनाओं में बहकर यह बोल उठता है “हमारी जमीन हमारे पानी का मजा ही कुछ और है”। 


3. भावना के स्थान पर बुद्धि धीरे-धीरे उस पर हावी हो थी। लेखिका ऐसा क्यों कहती है?  

उत्तर: लाहौर से नमक ले जाने की बात पर साफ़िया और उसके भाई के बीच कुछ कहासुनी हो जाती है। जिससे वह भावनाओं में बहकर गुस्से में अपने भाई से बाहस कर बैठती है। गुस्सा कम होने पर साफ़िया नमक ले जाने के बारे में सोचने लगती है। इसलिए लेखिका ने इस बात पर ‘भावना के स्थान पर बुद्धि धीरे-धीरे उस पर हावी हो रही थी’ की टिप्पणी की है।  


4. क्या सब कानून हुकूमत के ही होते हैं, कुछ मोहब्बत, मुरौवत, आदमियत इंसानियत के नहीं होते? इस बात का उल्लेख करो। 

उत्तर: जब साफ़िया को अधिकारी ने यह बताया कि पाकिस्तान से नमक भारत ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इस बात पर लेखिका ने विचार तर्कसंगत अपने कुछ इस प्रकार दिए हैं सभी कानून केवल सरकार के होते हैं, कुछ प्रेम, इंसानियत के नाते नहीं होते। 


5. साफ़िया के भाई ने नमक के पुड़िया को भारत ना ले जाने का क्या कारण बताया। 

उत्तर: साफ़िया के नमक भारत में जाने के बात पर उसके भाई ने बताया कि पाकिस्तान से नमक ले जाने पर पूर्ण रूप से निषेध है। साथ ही ऐसा करना कानूनी रूप से अवैध माना जाएगा। इसके विपरीत भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय अधिक मात्रा में नमक भारत के हिस्से में आ गया था। 


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                                                                           (5 अंक)

1. जब साफ़िया अमृतसर पुल पर चल रही थी तो कस्टम ऑफिसर निचली सीढ़ी के पास सिर झुकाए चुपचाप क्यों खड़े थे?

उत्तर: साफ़िया के नमक भारत ले जाने का कारण सुनकर कस्टम अधिकारी जज्बाती एवं भावुक हो गए थे। जिससे कस्टम अधिकारी को अपने वतन की याद आ गई थी। भले ही सरहदें अलग हो गई हो परंतु लोगों के मन में अपने देश के प्रति वही सौगात आज भी जिंदा है। देश की राजनीतिक व्यवस्था ने मनुष्य को मनुष्य के अलग होने पर मजबूर कर दिया था।  इसलिए इन सभी बातों को सोच  कस्टमर ऑफिसर निचली सीढ़ी के पास सिर झुकाए चुपचाप खड़ा था।  


2. नमक कहानी में भारत व पाक की जनता के आरोपित भेदभाव के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद घुला हुआ है, कैसे?

उत्तर: भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद भले ही लोगों ने अपना स्थान बदला है परंतु आज भी वे अपने मन में अपने वतन की खुशबू की सौगात लिए घूमते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भारत और पाकिस्तान अलग-अलग राजनीतिक सीमाओं के बंधन में बंध चुके होंगे। परंतु पाठ में हमें लोगों के मन में भाईचारे की भावना देखने को मिली है। अमृतसर में रहने वाली सीख बीबी के जुबा पर आज भी अपने वतन के नमक का स्वाद जीवित है। पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी के मन में जामा मस्जिद के प्रति आज भी वही प्रेम उमड़ता है। भारतीय कस्टम अधिकारी के लबों पर आज भी अपने वतन के पानी का स्वाद है। उपरोक्त तथ्य भेदभाव के बीच मोहब्बत का नमकीन स्वाद को दिखाते हैं। 


3. साफ़िया के भाई ने नमक की पुड़िया ले जाने से क्यों मना कर दिया?  

उत्तर: साफिया के भाई ने नमक की पुड़िया साथ ना ले जाने के संबंध में निम्न बातें कही :-

1. पाकिस्तान से भारत नमक ले जाना पूर्ण रूप से अवैध माना जाता है। 

2. भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय नमक का एक बड़ा हिस्सा भारत में आ गया। 

3. यदि नमक ले जाने की बात कस्टम अधिकारी के सामने आई तो वे इस बात पर साफ़िया समेत उसके पूरे परिवार की बेइज्जती होती। 


4. नमक कहानी में हिंदुस्तान पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं संवेदनाओं को उभारा गया है। वर्तमान संदर्भ में इन संवेदनाओं की स्थिति को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर: नमक कहानी में भारत और पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं को उभारा गया है। क्योंकि जिस समय भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था लोग अपने देश एवं स्थान को छोड़कर अन्य देश के लिए पलायन कर रहे थे। यह स्थिति अत्यधिक पीड़ा जनक और दयनीय रही होगी। उन्हें मजबूरी के कारण अपने जन्म स्थान और देश से विस्थापित  होना पड़ा होगा। 

ठीक इसके विपरीत देखा जाए तो आज हम नई पीढ़ी है हमारा जन्म स्थान और देश दोनों एक ही है। 


5. साफ़िया की मनोस्थिति को कहानी में एक विशिष्ट संदर्भ में अलग तरह से स्पष्ट किया गया है। अगर आप साफ़िया की जगह होते/ होती तो क्या आपके मनोस्थिति भी वैसी ही होती स्पष्ट कीजिए।  

उत्तर: नमक कहानी में जिस स्थिति को दर्शाया गया है, वह मनुष्य को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि सरहदें भले ही अलग हो गए हो परंतु मनुष्य के भीतर आज भी अपने वतन के लिए वही प्रेम उमड़ता है। अगर मैं साफ़िया की जगह होती तो मैं भी शायद वही करती जो साफ़िया ने सीख बीवी के लिए किया है। साफ़िया ने मनुष्य के अंदर भाईचारे को जिंदा रखते हुए अपने जिंदा दिली को दिखाया है। 


The following is a collection of links to chapter-by-chapter in the Hindi Aroh curriculum for class 12:


Check Out NCERT Solutions of Other Subjects for Class 12 Board Exam Preparation


To further assist you in your CBSE Board exam’s preparation, Vedantu also has


NCERT Solutions for Different Classes

The following links have been provided for students to take advantage of the NCERT Solutions by Vedantu for different classes: 

FAQs on Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download

1. Which website provides Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download?

There are many websites which provide Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download. But  Vedantu provides the best solutions for all the questions. Free PDF of notes of CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak  can also be downloaded from Vedantu website. They provide study material which helps students in their studies.

2. Are Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak really helpful?

Yes, Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak are really helpful as they include all the important concepts that are very important from exam point of view.  You can find them on Vedantu website by searching for Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download and you can download them as well.

3. How can I download Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak?

You can download Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak with the help of following procedure-

1. First of all search for Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak - Free PDF Download.

2. Then it will show you many results. 

3. Click on the link that is provided by Vedantu.

4. Download the free PDF from vedantu website.

4. Whose feelings are described in CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak?

The feelings of people living in India and Pakistan are described in CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak because when the partition of India and Pakistan happened, people left their country and moved to other country which was very sad. Because of their helplessness they left their birth place and moved to other country.

5. What does CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak tell us?

In CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 16 Namak, it is told that however the country is different or people are separated by borders but people still have country love for their country. There is brotherhood between people. If there is any query or doubt in any concept of this chapter, you can visit vedantu. This chapter is very important and interesting.