Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Antra Chapter 3 - Yeh Deep Akela, Maine dekha ek Boond

ffImage
Last updated date: 19th Apr 2024
Total views: 453.3k
Views today: 5.53k

CBSE Class 12 Hindi Antra Important Questions Chapter 3 - Yeh Deep Akela, Maine dekha ek Boond - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 12 Hindi Antra Chapter 3 - Yeh Deep Akela, Maine dekha ek Boond prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

More Free Study Material for Ye deep akela - Maine dekha ek boond
icons
Ncert solutions
464.7k views 10k downloads

Study Important Questions Class 12 Hindi Antra Chapter 03 – यह दीप अकेला / मैंने देखा , एक बूँद

लघु उत्तरीय  प्रश्न                                                       (1अंक) 

1.दीप अकेला कविता कहाँ से ली गयी है? 

उत्तर : यह कविता कवि अज्ञेय की पुस्तक ‘बावरा अहेरी’ से ली गयी है।


2.निम्न का विलोम शब्द लिखिए ? 

अकेला, भरा ,गर्व,

उत्तर : अकेला – दुकेला

भरा – खाली

गर्व – शर्म


3.निम्न शब्दो का शब्दार्थ लिखिए ? 

निर्भय , गोरस , बिरला

उत्तर : निर्भय – जिसको डर न लगता हो।  

गोरस – दूध ,  दही

बिरला – असमान्य 


4.निम्न शब्दों का पर्यायवाची लिखिए ? 

कृती ,विराट ,स्नेह 

उत्तर : कृती -  कुशल , निपुण

विराट -  विशाल , बड़ा

स्नेह -  प्रेम , लगाव


5.है गर्व भरा ………….. दे दो। रिक्त स्थान पूरा करो।

उत्तर : है गर्व भरा ‘मदमाता पर इसको भी पंक्ति में’ दे दो।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                    (2 अंक) 

1.‘यह दीप अकेला’ कविता में कवि ने दीपक को किसका प्रतीक बताया है?

उत्तर : ‘यह दीप अकेला’ कविता में कवि ने दीपक को मनुष्य  का प्रतीक बताया है व व्यक्तिगत मनुष्य  को समाजिक मनुष्य  से जोड़ने की बात कही है।


2.पनडुब्बा ये मोती सच्चे फिर को कृती लाएगा ? इन पंक्ति से संबंधित तुलनात्मक भाव को लिखो। 

उत्तर : कवि कहते हैं कि यह वह गोता है जो हॄदय रूपी समुन्द्र में डूब कर रचनाओं रूपी मोतियों को खोज कर लाता है अर्थात कवि साहित्यकारों की और संकेत कर रहे हैं। 


3.‘मैंने देखा एक बूंद’  कविता से कवि का क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : इस कविता में अज्ञेय ने समुन्द्र से अलग होती एक बूंद की क्षणभंगुरता की व्याख्या की है । इस कविता द्वारा कवि ने एक क्षण के महत्व को दर्शाया है। 


4.’समिधा - ऐसी आग हठीला बिरला सुलगायेगा’ निम्न पंक्ति का आशय लिखों।

उत्तर : इन पंक्तियों में कवि ने एक गुणवान व्यक्ति की तुलना हवन की उस लकड़ी से की है जो खुद जल कर भी लोगों को लाभ पहुंचाती है उसी प्रकार गुणवान व्यक्ति भी लोगों को लाभ पहुंचाता है । 


5.एक मधु है स्वयं काल की मोना का युग संचय यह गोरस जीवन कामधेनु का अमृत पूत – पय, इन पंक्तियों के भावार्थ लिखो।

उत्तर : इन पंक्तियों में कवि मनुष्य की तुलना मधु से करते हैं और कहते हैं कि जिस प्रकार मधुमक्खी को शहद बनाने में समय लगता है, उसी प्रकार व्यक्ति को भी खुद  की रचनाओं की खोज करने में समय लगता है और प्रतिभाशाली व्यक्ति कामधेनु के समान है जो हर कठिनाइयों के बाद भी हर परिस्थिति से गुजर कर शुद्धता और प्रेम से भरे व्यक्तित्व का निर्माण करता  है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                       (3 अंक) 

1.’यह दीप अकेला स्नेह भर है गर्व भरा मदमाता’ इन पंक्तियों का भावार्थ लिखो।

उत्तर : कवि कहता है कि जिस प्रकार तेल से भरा दीपक सीधे लौ से रहता है और अपने प्रकाश से अंधेरे को दूर करता है। उसी प्रकार मनुष्य गुणवान हो तो वह समाज के अंधेरे को दूर करता है और गर्व से भर जाता है।   


2.’पर इसको भी पंक्ति को दे दो’ इन पंक्ति का आशय स्पष्ट करो।

उत्तर : कवि कहते हैं की जिस प्रकार एक दिया जलता है तो वो पूरे घर को रोशन कर देता है। उसी प्रकार अगर गुणवान व्यक्ति को समाज के साथ जोड़ दिया जाए तो वो पूरे समाज को गुणवान बना देगा । 


3.यह जन है , गाता गीत उन्हें फिर और कौन गायेगा? पनडुब्बा ये मोती सच्चे फिर और कौन लाएगा? इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करो । 

उत्तर : कवि गुणवान मनुष्य की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि यह वह व्यक्ति है जिसे समाज से जोड़ना जरूरी है। कवि गुणवान व्यक्ति की तुलना पनडुब्बी से करते हैं और कहते हैं कि ये वह गोताखोर है जो समुद्र में घुस कर मोती निकालते हैं।


4.‘यह प्रकृत स्वयम्भू शक्ति को दे दो’ । भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : भाव सौंदर्य :-- इसका भाव यह है कि यदि मनुष्य हाथ से हाथ मिलाकर समाज या विश्व का निर्माण करे तो पूरे समाज का कल्याण हो सकता है। परंतु अकेला व्यक्ति कुछ नही कर सकता । पूरे समाज व विश्व को इसके लिए मिलके काम करना होगा।


5. ‘ मैंने देखा , ‘एक बूंद’ कविता के माध्यम से कवि हमको क्या सीख देते हैं? 

उत्तर : मैने देखा एक बूंद कविता के माध्यम से कवि लोगो को बताना चाहते हैं कि हमारे जीवन का एक-एक क्षण बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे एक बूंद की काया एक पल में पलट जाती है, उसी प्रकार हमारे जीवन में बदलाव कभी भी आ सकता है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                                                                (5 अंक)

1.कवि ने दीप की तुलना मनुष्य से कैसे और क्यों की है ?

उत्तर : इस कविता में कवि ने दीप को मनुष्य का प्रतीक बताया है व मनुष्य की व्यक्तिगत सत्ता को सामाजिक सत्ता से जोड़ने का संदेश देते हैं। कवि कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास विशेष गुण है तो उस  व्यक्ति को वह गुण खुद ही सीमित न रखकर समाज के साथ उसको बांटें व समाज का सुधार करने में अपनी भूमिका निभाए ।


2.‘गीत’ और ‘मोती’ का क्या महत्व है? 

उत्तर : गीत का अर्थ गायन से संबंधित है। मोती तभी सार्थक है जब गोताखोर उसे निकालते हैं। जिस प्रकार कागज पर लिखे गीतों का महत्व तब तक नही होता जब तक उसे गाया ना जाए। उसी प्रकार समुद्र में व्याप्त मोती का महत्व तब तक नही होता जब तक गोताखोरों द्वारा उन्हें निकाल ना लिया जाए।


3.‘यह मधु है …………. तकता निर्भय’-  पंक्तियों के आधार पर बताइए कि मधु गोरस और अंकुर की क्या विशेषता है? 

उत्तर : कवि सच्चिदानंद के अनुसार- 

मधु की खासियत यह है कि इसे बनाने में मधुमक्खियों को काफी समय लगता है। गोरसे को कामधेनु गाय से प्राप्त किया जाता है और जिसका दूध अमृत के समान होता है । अंकुर की खासियत यह है कि यह बहुत शक्तिशाली होता है व कठोर भूमि को चीरकर भी बाहर निकल आता है।


4.यह सदा द्रवित, चित्र जागरूक ………………….. चिर अखण्ड अपनाया। इन पंक्तियों का भावार्थ लिखो? 

उत्तर : उपरोक्त पंक्तियों में कवि दीप और मनुष्य के बीच समानता स्थापित करते हुए कहते हैं कि जिस प्रकार दीप मनुष्य के जीवन से अंधकार दूर करने के लिए द्रवित होकर स्वयं जलकर उजाला करता है। उसी प्रकार मनुष्य भी दूसरों के दुख देखकर दुखी होता है व सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाता है।


5.“सागर” और “बूंद” से कवि का क्या अभिप्राय है?

उत्तर : सागर और बूंद द्वारा कवि का अभिप्राय है कि जिस प्रकार एक बूंद अचानक सागर से अलग हो जाती है व सूर्यास्त के समय एक हल्की सी आभा पड़ने पर वह चमकती है व फिर गायब हो जाती है ठीक उसी प्रकार कवि ने इसके माध्यम से साम्राज्यवाद का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है व सामाजिक समानता पर जोर दिया है।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Antra Chapter 3 - Yeh Deep Akela, Maine dekha ek Boond

1. Are the NCERT Solutions for Class 12 Hindi Antra Chapter 3 Poem – Ye deep akela – Maine Dekha Ek boond enough to revise this chapter?

Yes, the NCERT Solutions for Class 12 Hindi are enough to revise. Our subject-matter specialists have created Class 12 Hindi Antra Chapter 3 Poem – Ye deep akela – Maine Dekha Ek boond to give simple explanations for all of the questions included in the NCERT Hindi textbooks. Vedantu's NCERT Solutions are available for free. They would be able to grasp the right method for producing accurate responses to textbook problems by practising the NCERT Solutions.

2. Can I download NCERT Solutions for Class 12 Hindi Antra Chapter 3 Poem vedantu – Ye deep akela – Maine Dekha Ek boond for free?

Yes, you can download NCERT Solutions for Class 12 Hindi Antra Chapter 3 Poem for absolutely no cost. It is available on the Vedantu website (vedantu.com) and you can download it with the easiest steps. Follow the link of NCERT Solutions of Class 12 Hindi  to get to the page where you can find every solution to your questions. NCERT solutions give a strong conceptual explanation of every question. You can further find revision notes for your end moment exam preparation.

3. Explaining the meaning of ‘दीपक अकेला', please explain why he is never full of affection and full of the womb?

The poet compares the lamp and man. Sometimes it is said that if a lamp is left alone, it cannot give light to the whole world, but when it is included in the row of lamps, the intensity of its light increases. The flame of the lamp is full of affection and pride. Man is egoistic, full of affection like a lamp. But when it is integrated with society then the light within it illuminates the world. So, the poet asks the man to be a part of the society.

4. What is the meaning of ‘गीत’ and ‘मोती’ in the poem?

The ‘गीत’ is meaningful only when it is associated with singing and the ‘मोती’ is meaningful only when the diver brings it out. Unless the ‘गीत’ is sung, its meaning is meaningless. The song written on the page cannot make its mark. Only when it is sung by the people will it be recognized. Only then will it be called worthwhile. If a diver does not bring out such a ‘मोती’ from the depths of the sea, no one will be able to recognize it.  To know more and practice questions students can download a free PDF of Important questions of this chapter from the vedantu website.

5. Write short summary for the poem “मैंने देखा एक बूंद”.

“मैंने देखा एक बूंद” is a free poem composed by poet Agyeya. Through this poem, the poet supports the ideology of अज्ञेय कबीरदास. The poet has told the truth to God, according to the poet, the body is mortal, which is like a drop of the ocean, which, due to the heat of the sun, becomes a cloud in the sky and goes far away. This poem is composed by अज्ञेय. The full name of Kavi Agyeya is Satchidananda Hiranand Vatsyayan. To know more students can access study material from the vedantu app.