Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 - Pongal

ffImage
Last updated date: 18th Apr 2024
Total views: 456.3k
Views today: 10.56k

CBSE Class 7 Hindi Durva Important Questions Chapter 11 - Pongal - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 - Pongal prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions for Class 7 Hindi (Durva) पाठ - 11 पोंगल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारत कैसा देश है.?

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है।


2. माट्टू पोंगल कब मनाया जाता है.?

उत्तर:- माट्टू पोंगल "पोंगल" के तीसरे दिन मनाया जाता है।


3. पोंगल कहाँ का प्रमुख त्यौहार है.?

उत्तर:- पोंगल तमिलनाडु में मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार है। यह जनवरी के महीने में मनाया जाता है।


4. पोंगल क्या है.?

उत्तर:- पोंगल एक कृषि पर्व है,जो नई फ़सल के आगमन के समय मनाया जाता है।  यह संक्रांति के दिन मनाया जाता है।


5. भारत मे किसका जीवन प्रकृति से जुड़ा होता है.?

उत्तर:- भारतीय किसानों का जन-जीवन प्रकृति से जुड़ा होता है।


लघु  उत्तरीय प्रश्न                     

1. माडु क्या है.?

उत्तर:- तमिल भाषा में गाय-भैंसों को माडु कहते हैं। 'माडु' का अर्थ "धन" भी होता है। पुराने समय मे गाय, बैल- भैंस ही हमारी धन-संपत्ति थे।


2. पंजाब में पोंगल किस रूप में मनाया जाता है.?

उत्तर:- पंजाब में संक्रांति से एक दिन पहले "लोहड़ी"का त्यौहार मनाते हैं। "लोहड़ी" का अर्थ है- छोटी संक्रांति।


3. पोंगल कितने दिनों तक मनाया जाता है.?

उत्तर:- पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। पहला दिन भोग, दूसरे दिन पोंगल, तीसरे दिन माट्टू पोंगल और चौथे दिन कानुम पोंगल।


4. विविधता में एकता भारत की विशेषता है। स्पष्ट करें।

उत्तर:- विविधता में एकता भारत की विशेषता है। एक ही त्यौहार को देश के विभिन्न भागों में अलग अलग तरह से मनाकर लोग भारतीय एकता को मजबूत बनाते हैं।


5. भारत कृषि प्रधान देश क्यों है.?

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है।

इसके दो उदाहरण हैं-

(1) भारत के अधिकांश त्यौहार कृषि आधारित हैं।

(2)  भारत के ७० प्रतिशत लोगो की आजीविका कृषि पर आधारित है।


लघु  उत्तरीय प्रश्न                  

1. भारतीय किसान कैसे होते हैं.?

उत्तर:- भारतीय किसानों का जीवन प्रकृति से जुड़ा हुआ होता है। वे प्रकृति के साथ हँसते-रोते, नाचते-गाते हैं। बुआई, सिंचाई ,निराई आदि खेती-बाड़ी के सारे काम वे मौसम के अनुसार करते हैं। अतः भारतीय किसानों का जीवन लगभग पूरी तरह से प्रकृति से जुड़ा होता है।


2. "भोगी" क्या है.?

उत्तर:- पोंगल के पहले दिन लोग "भोगी" का त्यौहार मनाते हैं। पूरे घर की सफाई की जाती है, जिससे पर्यावरण स्वच्छ हो जाता है। भोगी के दिन शाम को छोटे बच्चे ढोल और बाजे बजा कर जश्न मनाते हैं।


3. माट्टू पोंगल कैसे मनाया जाता है.?

उत्तर:- माट्टू पोंगल के दिन गाय-बैलों को अच्छी तरह से नहलाया-धोया जाता है। लोग उनके सींगों को  रंगते हैं और  उन्हें रंगीन कपड़ों से सजाते हैं। लोग उनके ग़लों में फूल-मालाएँ पहनाते हैं। उन्हें गुड़ तथा अन्य अच्छी अच्छी चीज़े खाने के लिए देते हैं। शाम को मैदान में उन बैलों की दौड़ होती है।


4. "कानुम पोंगल" कब और कैसे मनाया जाता है.?

उत्तर:- "कानुम पोंगल" पोंगल के चौथे दिन मनाया जाता है। इस दिन पूरा परिवार खाना साथ बांधकर बाहर निकल पड़ता है। इस दौरान जगह जगह मेलें लगते हैं। लोग मेला घूमने आते हैं। पूरा दिन उल्लास से भरा होता है।


5. क्या पोंगल पूरे भारत में मनाया जाता है? गुजरात और बंगाल के लोग इस त्यौहार को किस रूप में मनाते हैं?

उत्तर:-  खेती से संबंधित यह त्यौहार पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। गुजरात से लेकर बंगाल तक लोग इसे संक्राति के नाम से मनाते हैं। संक्रांति के दिन उत्तर भारत मे स्नान करने का महत्व है। गंगा, यमुना, नर्मदा, क्षिप्रा आदि नदियों में लोग स्नान करते हैं। इस दिन लोग चावल और मूंग की दाल की बनी खिचड़ी खाते-खिलाते हैं।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न               

1.  भारत में त्यौहारों का जन्म कैसे होता है.?

उत्तर:- भारतीय किसानों का जीवन प्रकृति से जुड़ा हुआ होता है। वे प्रकृति के साथ ही हँसते-रोते, नाचते-गाते हैं। बुआई, सिंचाई ,निराई आदि खेती-बाड़ी के सारे काम वे मौसम के अनुसार करते हैं। जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है, तब वृक्षों की लतायें फूलों से लद जाती हैं, जिसे देखकर किसान गुनगुनाते हैं। जब खेत-खलिहान फसलों से लहलहाने लगते हैं, तब उनके पैर थिरकने लगते हैं। वो उत्सव मनाने के लिए मचल उठते हैं। और इस प्रकार त्यौहारों का जन्म होता है।


2. पोंगल को परिभाषित करिये।

उत्तर:- पोंगल एक त्यौहार है, जिसे तमिलनाडु में जनवरी महीने में मनाया जाता है। पोंगल के दिन खेतो से सुनहरे रंग का नया धान कटकर किसानो के घर आता है। इस समय खेतो में गन्ने की फसल तैयार होती है और घरों के बगीचों में हल्दी के पौधें लहलहा उठते हैं। इन्हें देख कर किसानों का मन खुशी से भर जाता है। पोंगल के दिन नए चावल का मीठा भात बनाकर सूर्य को चढ़ाया जाता है। इसी मीठे भात को पोंगल कहते हैं।


3. पोंगल कैसे मनाया जाता है.?

उत्तर:- पोंगल के दिन घरों-आंगन को रंगोली से सजाया जाता है। नहा-धो कर सब लोग नये-नये कपड़े पहनते हैं। आंगन में अँगीठी जला कर बर्तन में पोंगल पकाया जाता है। बर्तन में हल्दी के पौधों को बांधा जाता है। गन्ने के रस में नई फसल वाले चावल को पकाया जाता है। जब चावल में उबाल उठता है तो उसमें दूध डाला जाता है। दूध के साथ उफनता हुआ पोंगल बर्तन के ऊपर से उमड़ता है और चारों ओर रिसकर आंच में टपक पड़ता है। उस समय लोग चारों ओर इकट्ठा होकर खुशी से नाचते हैं और जोश में "पोंगल" "पोंगल" चिल्लाते हैं।


4. पंजाब में पोंगल किस रूप में और कैसे मनाया जाता है?

उत्तर:- पंजाब में पोंगल संक्रांति से एक दिन पहले "लोहड़ी" त्यौहार के रूप में मनाते हैं। लोहड़ी का अर्थ है- छोटी संक्रांति। लोग अपने घरों के बाहर लकड़ियां जमा करते हैं। शाम के समय स्त्री-पुरुष,बच्चे सभी वहां इकट्ठे होते हैं और लोहड़ी जलाते हैं। नई फसल वाली मक्का को आग में डाल कर पकाया जाता है। लोग इस मक्के की फूली(खील) और तिल की रेवडियां बाटते हैं। सभी आपस मे प्रेम से गले मिलते हैं और साथ नाचते-गाते हैं।


5.  चार दिनों तक मनाये जाने वाले पोंगल के पर्व का वर्णन करें।

उत्तर:- पहले दिन को "भोगी पोंगल" के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों की सफाई की जाती है। शाम के समय सभी बच्चे खुशी से ड्रम बजाते हैं। दूसरा दिन "पोंगल" का होता है। महिलाएं सुबह जल्दी उठ जाती हैं और घर के बाहर रंगोली बनाती हैं। सभी नहाते हैं और नये कपड़े पहनते हैं। घर के आंगन में एक नए गमले में पहली फसल के चावल और गन्ने के रस को मिलाकर पोंगल बनाया जाता है। इसे चूल्हे से बाहर गिरने तक पकाया जाता है। फिर इस प्रसाद को रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर खाया जाता है।

तीसरे दिन को "मट्टू पोंगल" के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुबह उठकर, अपने गाय-बैलों को नहलाकर सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है और लोग उन्हें खाने के लिए पौष्टिक चीज़े देते हैं।

चौथे दिन को "कानुम पोंगल" के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूरा परिवार मेलों में जाता है और लोग सपरिवार मेलों का आंनद लेते हैं।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 - Pongal

1. Should I use NCERT textbooks to prepare for the CBSE Class 7 examination?

Yes, you must use NCERT textbooks to prepare for CBSE class 7 examinations. NCERT textbooks stick to the CBSE curriculum so you do not have to look for other books. It provides in-depth knowledge and detailed explanation of every topic. It also comes with lots of practice questions which are very important from board examination point of view. The step-wise and detailed solutions to these practice questions are available on the website of Vedantu.

2. Which is the best platform among all online platforms for downloading chapter-wise revision notes, NCERT textbook solutions, Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal?

Vedantu is a well-known and authentic source where you can get chapter-wise revision notes, NCERT textbook solutions, and previous year's questions in the form of a free-to-download pdf. The Chapter has benn summarized in simple language by an experienced teacher so that the concept of the chapter can be easily understood.

3. Are Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal enough to prepare for the examination?

Yes, Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal are enough for exam preparation. They are explained in simple language containing various concepts to consider when preparing for the exam. All resources are listed on Vedantu, providing all relevant study materials to help students achieve better results in their exams.

4. What is the right time for a student to solve Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal?

Students should read the entire chapter and have a deep knowledge of the chapter before working on the key questions. Students should also know the chapter's key points and key events as it helps them solve key questions. Visit the website of Vedantu if you have any important questions.

5. How to download the Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal?

Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal are a great resource for students as they help them better understand chapter summaries and concepts. Students who cannot understand any part of the chapter can check the relevant answers explained in the Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal available in the pdf format on the website of Vedantu. These solutions are completely available free of cost in pdf format.