Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 10 - Hum Dharti Ke Laal

ffImage
Last updated date: 17th Apr 2024
Total views: 456.3k
Views today: 12.56k

CBSE Class 7 Hindi Durva Important Questions Chapter 10 - Hum Dharti Ke Laal - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 10 - Hum Dharti Ke Laal prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions for Class7 Hindi पाठ- 10 हम धरती के लाल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( 1 अंक)

1. इस कविता के रचयिता का नाम बताइए|

उत्तर: इस कविता के रचयिता का नाम शील है|


2. निम्न का विलोम शब्द लिखिए|

स्वर्ग, जीवन

उत्तर: 

स्वर्ग - नरक

जीवन- मृत्यु


3. निम्न शब्दों का शब्दार्थ लिखिए|

कल्पना, पूत

उत्तर: 

कल्पना- विचार

पूत- बेटा


4. नया संसार बसाएँगे, .........बनाएँगे|

उपरोक्त पंक्ति को पूरा करो|

उत्तर: नया संसार बसाएँगे नया, इंसान बनाएँगे|


5. सौ-सौ स्वर्ग उतर आएँगे,........ बरसाएँगे|

उपरोक्त पंक्ति को पूरा करो|

उत्तर: सौ-सौ स्वर्ग उतर आएंगे सूरज सोना बरसाएँगे|


लघु उत्तरीय प्रश्न ( 2 अंक)

1. देश हमारा, धरती अपनी

इस पंक्ति का अर्थ लिखिए||

उत्तर: कवि कहते हैं कि यह देश और धरती दोनों ही हमारे अपने हैं|


2. निम्न शब्दों का पर्यायवाची लिखिए|

लाल, सूरज, सागर

उत्तर: 

लाल- बेटा, पुत्र

सूरज- रवि, दिनकर

संसार- दुनिया, लोक


3. " हम धरती के लाल" इस पंक्ति का अर्थ लिखिए|

उत्तर: कवि के अनुसार हम सभी धरती की संतान हैं और यह धरती हमारी माता है|


4. कविता "हम धरती के लाल" कि किस पंक्ति में एकता की बात कही गई है?

उत्तर: एक करेंगे हम जनता को, जीतेंगे समता ममता को."


5. “सौ-सौ स्वर्ग उतर आएँगे" का क्या अर्थ है?

उत्तर: कवि शील के अनुसार जब हम धरती पर पेड़ पौधे लगाकर अपने प्रयासों द्वारा इसको हरा भरा कर देंगे तो यह धरती स्वर्ग से प्रतीत होने लगेगी|


लघु उत्तरीय प्रश्न ( 3 अंक)

1. नया भूगोल बनाएँगे| नया संसार बसाएँगे, का अर्थ समझाइये|

उत्तर: कवि के अनुसार अगर हम सब मिलकर पेड़ पौधे लगाते हैं तथा बहुत अधिक मेहनत करते हैं अपने खाने पीने के तरीके में बदलाव करें नए-नए तरीके खोजे और हम सब एक दूसरे का आदर सम्मान करें तो हमारा जीवन अति सरल और सुखद हो जाएगा तब यह धरती एक नए संसार जैसी प्रतीत होने लगेगी|


2. " रोज त्यौहार मनाएँगे" का क्या अर्थ है?

उत्तर: कवि के अनुसार एक नया संसार बनाने के लिए अच्छा इंसान बनने के सकता है यदि ऐसा हो जाता है तो पूरा संसार स्वर्ग से प्रतीत होने लगेगा प्रत्येक मनुष्य अच्छे विचारों वाला होगा हर एक दिन त्यौहार सा महसूस होगा|


3. " नई कल्पना नई चेतना कि हम लिए मशाल- समय को राह दिखाएंगे" इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करें|

उत्तर: एक नया संसार बसाने का सपना कवि देखता है| यदि कभी इस कार्य में सफल हो जाता है तो नई दुनिया की सोच कल्पना और चेतना सब कुछ अलग होगा| वह एक नई पहचान के रूप में उभरेंगे|


4. कविता "हम धरती के लाल" की इस पंक्ति में एकता की बात गई है इसका अर्थ समझाइए|

उत्तर: "एक करेंगे हम जनता को, सीखेंगे समता ममता ."

कभी इस कविता में एक नई दुनिया बसाना चाहता है सभी लोगों को एक करना चाहता है लोगों में नए विचार की अनुभूति प्रदान करना चाहता है| कवि मेहनत द्वाराअसंभव को संभव करके दिखाना चाहता है|


5. कवि शील के अनुसार जब "हम धरती पर पेड़ पौधे लगाकर इसको हरा भरा कर देंगे तो यह धरती स्वर्ग सी प्रतीत होगी" यह भाव किस पंक्ति से आता है?

उत्तर: सौ- सौ स्वर्ग उतर आएँगे, सूरज सोना बरसाएँगे,

दूध दूध के लिए बदल देंगे तारों की चाल|


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( 5 अंक)

1. कवि नए संसार की कल्पना क्यों करता है? क्या कवि कि यह कल्पना सही है?

उत्तर: कवि को लगता है इस संसार के लोग बहुत ही स्वार्थी हैं|कवि का विचार है कि एक नई दुनिया बनाने के लिए नया इंसान बनाने की आवश्यकता नहीं है| यह दुनिया इंसानों से बनी हैं| यदि परिवर्तन की आवश्यकता है तो वह केवल मनुष्य की सोच में है| यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने विचारों में परिवर्तन ले आए तो दुनिया स्वयं ही नई हो जाएगी| ऐसा नहीं है| की यदि हम नयी दुनिया बसाये तो उस में समस्याएं या समानताएं नहीं आएंगी परंतु फिर भी इस बात को भूल कर हमें स्वयं को बदलने की आवश्यकता है|


2. "सौ सौ स्वर्ग उतर आएँगे, सूरज सोना बरसाएँगे| दूध दूध के लिए बदल देंगे तारों की चाल" पंक्ति का अर्थ समझाए|

उत्तर: कवि शील का मानना है कि यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत करें तो वह पृथ्वी पर स्वर्ग बना सकता है| कवि के अनुसार यदि सभी व्यक्ति एक साथ मिलकर मेहनत करते हैं तो पृथ्वी पर हर जगह सुख का अनुभव होगा| वह इतनी सुंदर प्रतीत होगी कि मानो चारों तरफ स्वर्ग नजर आएगा| इस तरह हमारे द्वारा की गई मेहनत भावी पीढ़ियों के भविष्य को बदल देगी| वह हमेशा इस धरती पर फलते फूलते रहेंगे|


3. कवि शील हम सबको धरती का लाल क्यों कहते हैं

उत्तर: इस पंक्ति द्वारा कवि हमें बताना चाहते हैं कि पृथ्वी और मनुष्य के बीच में संबंध है| धरती हमारी माता है और हम सब इस की संतान हैं| एक बच्चे का कर्तव्य है कि वह अपने माता के लिए कुछ करें| प्रत्येक बच्चा अपनी माता से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ होता है| यह संबंध हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी माँ के लिए कुछ करना चाहिए|


4. सूरत सोना बरसाएँगे| दूध पूत के लिए बदल देंगे तारों की चाल" पंक्ति का अर्थ समझाइए|

उत्तर: कवि के अनुसार यदि सभी मनुष्य एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे तो पृथ्वी हर जगह से स्वर्ग जैसी प्रतीत होने लगेगी| उसकी सुंदरता इतनी अनोखी होगी कि मानव चारों ओर हरियाली होगी| सभी मनुष्य द्वारा की गई मेहनत भावी पीढ़ियों के भाग्य को बदल देगी और वह हमेशा इस धरती पर फलते फूलते रहेंगे|


5. ”नया संसार बसाएंगे नया इंसान बनाएंगे” पंक्ति का अर्थ समझायेI

उत्तर: कवि शील का मानना है कि यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत करें तो वह पृथ्वी पर स्वर्ग बना सकता है| कवि के अनुसार यदि सभी व्यक्ति एक साथ मिलकर मेहनत करते हैं तो पृथ्वी पर हर जगह सुख का अनुभव होगा| वह इतनी सुंदर प्रतीत होगी कि मानो चारों तरफ स्वर्ग नजर आएगा| इस तरह हमारे द्वारा की गई मेहनत भावी पीढ़ियों के भविष्य को बदल देगी| वह हमेशा इस धरती पर फलते फूलते रहेंगे|


FAQs on Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Durva Chapter 10 - Hum Dharti Ke Laal

1. What is Chapter 10 in the Class 7 Hindi textbook?

Chapter 10 in the Class 7 textbook is a poem. The poem “Hum Dharti ke Laal” is composed by Sheel. The title means that we are the child of the Earth we live on. Children are the future of a nation and the planet. The poem is about what all they will do to make it a better place. The poem says that we (the children of the Earth) will establish a new world and will be better persons. The new world will be filled with happiness and dreams and the hard work of an individual will be acknowledged and respected.

2. Do I have to study Chapter 10 Of the Class 7 Hindi textbook?

Chapter 10 of the Class 7 Hindi textbook introduces you to an optimistic poem. The poem, Hum Dharti ke Laal” is a crucial chapter. The poem is about you, the new generation that some years down the line will have the power to change the world. It teaches how the new generation can save mankind from the corruption that has crept into our system and make this world a better place for everyone. It will be good for you if you don’t skip the chapter as the chapter gives you hope and inspiration to be better and to do better.

3. How should I approach chapter 10 of the Class 7 Hindi textbook?

Chapter 10 of the Class 7 Hindi textbook is a short poem about the future generation of the nation and the planet and how they can change the world for the better. You can start by reading the poem once and try to write a short note of the poem, the way you have understood it. You can find various videos online that will help you to understand the underlying meaning of the poem. Write important words with their meanings. Practice the questions and revise the poem, notes and words regularly. These study materials are provided at free of cost on the Vedantu app and on the Vedantu website.

4. Where can I find Important questions in the Chapter 10 Class 7 Hindi textbook?

Before going on the Internet to search for important questions of the chapter, practice the questions given at the end of the chapter. Do not surf the internet for answers. Practice writing the answers on your own and in your own language. Once you are done with the questions, you can search for important questions online. Vedantu is a good website that provides you with important and relevant questions as per the revised curriculum.

5. Explain the world that the children resolve to establish in the poem Hum Dharti Ke Laal?

The poem teaches us how the new generation, the future of this Earth can lead us all to a world of bliss. The new world is created by hope, optimism and courage of the young to stand against evil and wrongdoing. A world where man is no longer corrupted and the only means to success is hard work. In this world, humans are happy and content. A new way will be created to achieve this vision. People will be united. This new world will be a heaven on Earth. Every festival will be enjoyed by everyone with the same enthusiasm and excitement. There will be enough food and money for everyone and where every individual will prosper.