Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 10 Poem Chota Mera Khet, Bangulon ke Pankh

ffImage
Last updated date: 19th May 2024
Total views: 462.3k
Views today: 10.62k

CBSE Class 12 Hindi Aroh Important Questions Chapter 10 Poem Chota Mera Khet, Bangulon ke Pankh - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 10 Poem Chota Mera Khet, Bangulon ke Pankh prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Popular Vedantu Learning Centres Near You
centre-image
Mithanpura, Muzaffarpur
location-imgVedantu Learning Centre, 2nd Floor, Ugra Tara Complex, Club Rd, opposite Grand Mall, Mahammadpur Kazi, Mithanpura, Muzaffarpur, Bihar 842002
Visit Centre
centre-image
Anna Nagar, Chennai
location-imgVedantu Learning Centre, Plot No. Y - 217, Plot No 4617, 2nd Ave, Y Block, Anna Nagar, Chennai, Tamil Nadu 600040
Visit Centre
centre-image
Velachery, Chennai
location-imgVedantu Learning Centre, 3rd Floor, ASV Crown Plaza, No.391, Velachery - Tambaram Main Rd, Velachery, Chennai, Tamil Nadu 600042
Visit Centre
centre-image
Tambaram, Chennai
location-imgShree Gugans School CBSE, 54/5, School road, Selaiyur, Tambaram, Chennai, Tamil Nadu 600073
Visit Centre
centre-image
Avadi, Chennai
location-imgVedantu Learning Centre, Ayyappa Enterprises - No: 308 / A CTH Road Avadi, Chennai - 600054
Visit Centre
centre-image
Deeksha Vidyanagar, Bangalore
location-imgSri Venkateshwara Pre-University College, NH 7, Vidyanagar, Bengaluru International Airport Road, Bengaluru, Karnataka 562157
Visit Centre
View More
More Free Study Material for Chota Mera Khet - Bangulo Ke Pankh
icons
Ncert solutions
473.4k views 11k downloads

Study Important Questions Class 12 आरोह - पाठ 10 - छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख

अति लघु उत्तरीय प्रश्न:                                                           (1 अंक)

1. कवि के अनुसार कविता क्या है?

उत्तर: कवि के अनुसार कविता रस का अक्षयपात्र होती है।


2. चौकोना, अंधड़, तथा पल्लव का शब्दार्थ बताइए।

उत्तर: चौकोना - चार कोनो वाला

अंधड़ - आँधी

पल्लव - पत्ते


3. कवि का पन्ना किसके समान है?

उत्तर: कवि का पन्ना किसान के खेत की तरह चकौर है।


4. आसमान तथा बगुले का पर्यायवाची बताइए।

उत्तर: आसमान - आकाश, नभ, गगन

बगुले - बगला, बक, बलाका


5. ‘कजरारे बादलों की...... छाया’ रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये।

उत्तर: कजरारे बादलों की छाई नभ छाया


लघु उत्तरीय प्रश्न:                                                                       (2 अंक)

6. काले-काले बादलों के बीच उड़ते सफ़ेद बगुले कैसे प्रतीत होते हैं?

उत्तर: काले-काले बादलों के बीच उड़ते सफ़ेद बगुले ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे शाम की सफ़ेद चमकती हुई काया काले बादलों पर तैर रही है।


7. किस चीज का आनंद कभी ख़त्म नहीं होता है?

उत्तर: कविता के रसपान से मिलने वाला आनंद आजीवन मिलता रहता है वह कभी खत्म नही होता है, उसे हम अपनी इच्छा अनुसार कभी भी ग्रहण कर सकते है।


8. कवि के कागज के पन्ने किसके समान है?

उत्तर:  कवि के कागज के पन्ने किसान के खेत समान है, दोनो ही आकार में चकोर हैं तथा दोनों में ही बीज उगाए जाते है खेत में किसान बीज उगते हैं और कागज के पन्नों पर कवि अपनी मन की भावनाओं का बीज उगाते है।


9. कवि लोगों से क्या प्रार्थना करता है?

उत्तर: कवि उसे प्रक्रति के सुंदर द्रश्य जो कि बेहद मनमोहक है उनके मोहपाश के बचाने की प्रार्थना लोगों से करता है।


10. कवि ने कविता लिखने की प्रक्रिया को किस प्रक्रिया के समान बताया है?

उत्तर: कवि ने खेत में बीज बोने की प्रक्रिया जो की किसान द्वारा की जाती है उसे कविता लिखने की प्रक्रिया के समान बताया है।


लघु उत्तरीय प्रश्न:                                                                                (3 अंक)

11. कवि का कविता के आनंद के लिए क्या विचार है?

उत्तर: कवि कहते है कविता कालजयी होती है। कविता आनंद प्रदान करती है, यदि इसके निर्माण में सौन्दर्य, रस तथा भाव का किया जाए तो कविता का आनंद बहुत ही आत्मीय तथा अधिक समय तक रहता है।


12. उमाशंकर जोशी का संक्षिप्त जीवन परिचय दीजिए।

उत्तर: श्री उमाशंकर जोशी का जन्म 12 जुलाई 1911 को गुजरात में हुआ।जोशी जी में देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी भारत की आजादी की लड़ाई से उनका गहरा रिश्ता रहा है।इनकी प्रमुख रचनाएँ विश्वशांति, गंगोत्री, निशीथ, गुलेपोलांड, प्राचीना, आतिथ्य और वसंत वर्ष, महाप्रस्थान, अभिज्ञा, सापनाभरा आदि है।सन 1968 में जोशी जी गुजराती साहित्य परिषद के अध्यक्ष बने 1978 से 1982 तक वे साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे। सन् 1970 में वे गुजरात विश्वविद्यालय के उप कुलपति बने। सन 1967 में उन्हें गुजराती साहित्य के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ और सन 1973 में सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार प्राप्त हुआ।


13. खेत में बोने वाले बीज और कवि के मन की भावनाओं के बीच कैसी समानता है?

उत्तर: जिस प्रकार खेत में लगा बीज जल, वायु, आदि की सहायता लेता है और अंत में वह फसल में बदल किसान को फसल देता है,   ठीक उसी प्रकार जब कवि के मन में भावनाओं का बीज आता है तो वह उसे ग्रहण कर उन्मे से कलियाँ उगाते है, जिनसे फिर विशेष भाव के पत्ते और फूल पनपते है और कविता पूर्ण होजाती है।


14. “छोटा मेरा खेत चौकोना ........... पल्लव पुष्पों से नामित हुआ विशेष।” इन पंक्तियो का काव्य-सौन्दर्य लिखिए।

उत्तर: बोली - खड़ी

अलंकार - रूपक, अनुप्रास

रचना-कर्म - कल्पना 

द्रशयों - चित्रमक वर्णन


15. नभ में पाँती-बाँधे बगुलों के पंख,...........  नभ में पाँती-बाँधी बगुलों के पाँखे” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: कवि आकाश में छाए काले-काले बादलों में पंक्ति बनाकर उड़ते हुए बगुलों के सुंदर-सुंदर पंखों को देखता है। वह कहता है कि मैं आकाश में पंक्तिबद्ध बगुलों को उड़ते हुए एकटक देखता रहता हूँ। यह दृश्य मेरी आँखों को चुरा ले जाता है। काले-काले बादलों की छाया नभ पर छाई हुई है। सायंकाल चमकीली सफेद काया उन पर तैरती हुई प्रतीत होती है। यह दृश्य इतना आकर्षक है कि अपने जादू से यह मुझे धीरे-धीरे बाँध रहा है। मैं उसमें खोता जा रहा हूँ। कवि आहवान करता है कि इस आकर्षक दृश्य के प्रभाव को कोई रोके। वह इस दृश्य के प्रभाव से बचना चाहता है, परंतु यह दृश्य तो कवि की आँखों को चुराकर ले जा रहा है। आकाश में उड़तें पंक्तिबद्ध बगुलों के पंखों में कवि की आँखें अटककर रह जाती हैं।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:                                                                            (5 अंक)

16. कविता “बगुला के पंख” का सारांश लखिए।

उत्तर: यह कविता सुंदर दृश्य बिंबयुक्त कविता है जो प्रकृति के सुंदर दृश्यों को हमारी आँखों के सामने सजीव रूप में प्रस्तुत करती है। सौंदर्य का अपेक्षित प्रभाव उत्पन्न करने के लिए कवियों ने कई युक्तियाँ अपनाई हैं जिनमें से सर्वाधिक प्रचलित युक्ति है-सौंदर्य के ब्यौरों के चित्रात्मक वर्णन के साथ अपने मन पर पड़ने वाले उसके प्रभाव का वर्णन। कवि काले बादलों से भरे आकाश में पंक्ति बनाकर उड़ते सफेद बगुलों को देखता है। वे कजरारे बादलों के ऊपर तैरती साँझ की श्वेत काया के समान प्रतीत होते हैं। इस नयनाभिराम दृश्य में कवि सब कुछ भूलकर उसमें खो जाता है। वह इस माया से अपने को बचाने की गुहार लगाता है, लेकिन वह स्वयं को इससे बचा नहीं पाता।


17. कवि ने स्वयं को किसान क्यों कहा है?

उत्तर: कवि के अनुसार किसान और कवि के कर्म एक समान हैं। जिस प्रकार से किसान के पास छोटा चकौर खेत है उसे प्रकार कवि के पास सफ़ेद चकौर काग़ज़ का पन्ना है। खेत में लगा बीज जल, वायु, आदि की सहायता लेता है और अंत में वह फसल में बदल किसान को फसल देता है, उसी प्रकार कवि के मन की भावना का बीज उगता है जिसे वह  ग्रहण कर उन्मे से कलियाँ उगाते है, जिनसे फिर विशेष भाव के पत्ते और फूल पनपते है और कविता पूर्ण होजाती है।


18. कवि ने साहित्यिक विशेषताओं का वर्णन किस प्रकार किया है?

उत्तर: कवि ने विभिन्न प्रकार से साहित्यिक विशेषताओं का वर्णन अपनी कविता में किया है। कालजयी होना साहित्यिक रचनाओं की सबसे बड़ी विशेषता है। कवि कहता है की कवि-रोपाई कार्य क्षण भर में पूर्ण होजता है लेकिन इस फसल की कटाई अनंत काल तक चलती रहती है। उनमें निहित रस, भाव, सौन्दर्य अनंत काल तक कम नही होता और लोगों को प्रसन्न रखता है। जितनी भी मात्रा म रस लुटाया जाए वह कम नही होता।


19. कविता ‘छोटा मेरा खेत’ का सारांश लिखिए।

उत्तर: इस कविता में कवि ने खेती के रूप में कवि-कर्म के हर चरण को बाँधने की कोशिश की है। कवि को कागज का पन्ना एक चौकोर खेत की तरह लगता है। इस खेत में किसी अंधड़ अर्थात भावनात्मक आँधी के प्रभाव से किसी क्षण एक बीज बोया जाता है। यह बीज रचना, विचार और अभिव्यक्ति का हो सकता है। यह कल्पना का सहारा लेकर विकसित होता है और इस प्रक्रिया में स्वयं गल जाता है। उससे शब्दों के अंकुर निकलते हैं और अंतत: कृति एक पूर्ण स्वरूप ग्रहण करती है जो कृषि-कर्म के लिहाज से पुष्पितपल्लवित होने की स्थिति है। साहित्यिक कृति से जो अलौकिक रस-धारा फूटती है, वह क्षण में होने वाली रोपाई का ही परिणाम है। पर यह रस-धारा अनंत काल तक चलने वाली कटाई से कम नहीं होती। खेत में पैदा होने वाला अन्न कुछ समय के बाद समाप्त हो जाता है, किंतु साहित्य का रस कभी समाप्त नहीं होता।


20. “छोटा मोरा खेत चौकोना ........पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।” इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: कवि कहता है कि उसे कागज का पन्ना एक चौकोर खेत की तरह लगता है। उसके मन में कोई भावनात्मक आवेग उमड़ा और वह उसके खेत में विचार का बीज बोकर चला गया। यह विचार का बीज कल्पना के सभी सहायक पदार्थों को पी गया तथा इन पदार्थों से कवि का अहं समाप्त हो गया। जब कवि का अहं हो गया तो उससे सर्वजनहिताय रचना का उदय हुआ तथा शब्दों के अंकुर फूटने लगे। फिर उस रचना ने एक संपूर्ण रूप ले लिया। इसी तरह खेती में भी बीज विकसित होकर पौधे का रूप धारण कर लेता है तथा पत्तों व फूलों से लदकर झुक जाता है।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 12 Hindi Aroh Chapter 10 Poem Chota Mera Khet, Bangulon ke Pankh

1. Who is the poet of the poem Chota Mera khet, Bangulo ke pankh, Chapter 10 of Class 12 Hindi (Aroh)?

Chota Mera Khet - Bangulo ke pankh is a poem composed by Shri Umashankar Joshi. He is a strong sign of Gujarati poetry and was born in Gujarat in 1911. In the 20th century, he gave new dimensions to Gujarati literature. If you learn from the appropriate materials, you can understand this fully. NCERT Solutions for Hindi Class 12 Aroh by Vedantu responds to all of your questions and expands on your understanding of the Poem. Experts prepare all of the solutions with great care. 

2. How many conceptual questions are there in the poem Chota Mera khet, Bangulo ke pankh, Chapter 10 of Class 12 Hindi (Aroh)?

The poem Chota Mera khet – Bangulo ke pankh, Aroh Chapter 10 includes four conceptual questions at the conclusion for practice. You can also practice the important questions of this chapter by visiting the Vedantu website for Class 12 Hindi Chapter 10. The literary contribution of Umashankar Joshi is important for the entire Indian literature. He successfully ran his writings on one-acts, essays, stories, novels, editing, and translation, etc. His compositions are mostly in Gujarati since he is a Gujarati poet. 

3. What poetic features are described in the poem Chota Mera khet, Bangulo ke pankh, Chapter 10 of Class 12 Hindi (Aroh)?

Umashankar Joshi gave a new tone and new gesture to Gujarati poetry. He wrote poetry in common parlance on common matters of life. His contribution to various genres of literature is invaluable. However, as an essayist, he is considered unmatched in Gujarati literature. Language-Style: Joshi ji's poetic language is simple. He has run his pen on the depiction of humanism, beauty, and nature. He wrote all his poems with beauty and grace. He has presented vignettes through poetry. To understand more about the poetic features of this poem, visit the Vedantu app.

4. Explain the imagination of the poet in the Poem Chota Mera khet, Chapter 10 of Class 12 Hindi (Aroh).

In this poem, the poet has tried to tie every stage of the poet-action in the form of farming. To the poet, a sheet of paper looks like a square field. In this field, a seed is sown at any moment under the influence of a storm, that is, an emotional storm. This seed can be of creation, thought, and expression. It develops with the help of imagination and in the process melts itself. To revise the concepts students can download the PDF of important questions free of cost from the vedantu website.

5. What is kavita ka sar of the Poem Bangulo ke pankh?

This poem is a beautiful visual imagery poem that presents the beautiful scenes of nature in a living form before our eyes. In order to produce the desired effect of beauty, poets have adopted many methods, the most popular of which is the pictorial description of the details of beauty along with its effect on their minds. The poet sees white herons flying in a row in a sky full of dark clouds. In this panoramic scene, the poet forgets everything and gets lost in it.