Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 11 Hindi Antra Chapter 16 Poem Neend Uchat Jaati Hai

ffImage
Last updated date: 25th Apr 2024
Total views: 457.8k
Views today: 12.57k

CBSE Class 11 Hindi Antra Important Questions Chapter 16 Poem Neend Uchat Jaati Hai - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 11 Hindi Antra Chapter 16 Poem Neend Uchat Jaati Hai prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions Class 11 Hindi Antra Chapter 13 – नींद उचट जाती है

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: (1 अंक)

1. “नींद उचट जाती है” काव्य के रचयिता का नाम लिखो।

उत्तर: “नींद उचट जाती है” काव्य के रचयिता का नाम नरेंद्र शर्मा है।


2. निम्न का विलोम शब्द लिखिए। 

रात, भीतर, भोर  

उत्तर:

रात -दिन 

भीतर - बाहर

भोर - शाम  


3. निम्न शब्दों का शब्दार्थ लिखिए। 

भीत भावना, दुश्चिंता, चकफेरी

उत्तर: भीत भावना – डर का महसूस होना 

दुश्चिंता – ऐसे चिंता जो कष्ट दायक हो 

चकफेरी – चारों दिशाओं के चक्कर काटना 


4. निम्न शब्दों का पर्यायवाची लिखो। 

भयंकर, नयन, धरती 

उत्तर: 

भयंकर- उग्र, क्रूर, प्रखर

नयन – आंख, नेत्र, लोचन 

धरती- भूमि, भू, धरा, पृथ्वी 

 

5.  देख अंधेरा........... प्राण सूखना । निम्न पंक्ति को पूरा करो।

उत्तर: देख अंधेरा नयन देखते दुश्चिंता में प्राण सूखना। 


लघु उत्तरीय प्रश्न: (2 अंक)

1. कवि किस बात से चिंतित थे?

उत्तर:-कवि के चिंता का कारण समाज में जागरूकता का अभाव  है जिसके कारण समाज में बुराई और अज्ञानता फैली हुई है। 


2.  कविता में कवि का नींद से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : कवि का नींद से अभिप्राय समाज में रह रहे उन लोगों से है जो समाज में रहकर भी सामाजिक बुराइयों और अज्ञानता को नहीं देख पाते हैं। कवि को लगता है कि वे लोग अभी भी नींद से नहीं जागे हैं। 


3. क्या दू: स्वप्न कवि के डर का कारण है?

उत्तर:- कवि के डर का कारण समाज में रह रहे ऐसे भयानक चेहरे है जिनमें सामाजिक बुराइयां भरी हैं। ऐसे लोग उनके दू:स्वप्न से भी अधिक डरावने है। 


4. कवि की आंखें क्यों दुखने लगती है? 

उत्तर: कवि का मन समाज में फैल रही बुराई देख अशांत हो जाता है, जिसे देख उनकी आंखें दुखने लगती है। 


5. सुहानी भोर कवि को क्यों नहीं लुभाती है? 

उत्तर: कवि सामाजिक बुराइयां देख इतने चिंतित हो जाते है कि उन्हें सुहानी भोर का मनोरम दृश्य भी आकर्षित नहीं लगता। 


लघु उत्तरीय प्रश्न: (3 अंक) 

1. आती नहीं उषा,  बस केवल

आने की आहट आती है। 

उपरोक्त पंक्ति का भावार्थ लिखो। 

उत्तर: कवि के मन में हर बार एक उम्मीद जागती है कि लोग बुराइयां छोड़ अच्छे मार्ग पर चलेंगे जिससे एक दिन सारी बुराइयां खत्म हो जाएगी। परंतु कवि के लिए वो दिन कभी नहीं आता और मन में एक आहट ही रह जाती है। जिससे उनका मन विचलित हो जाता है। 


2. देख अंधेरा नयन दुखते 

दुश्चिंता में प्राण सूखतेll

उपरोक्त पंक्ति का भावार्थ लिखो। 

उत्तर: उपरोक्त पंक्तियों में कवि समाज में फैल रहे अंधकार के बारे में चिंतन करते हुए यह बता रहे हैं कि सामाजिक बुराइयों को देख उनकी आंखें अब थक कर दुखने लगी है। अब यही चिंता बार-बार उनके प्राणों को भी सता रही हैं। 


3. कवि का “श्वान और श्रृगाल” से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: कवि का श्वान और श्रृगाल से अभिप्राय समाज में घूम रहे हैं बुरे लोगों से है। जिस प्रकार श्वान और श्रृगाल रात में घूमते हैं ठीक उसी प्रकार कुछ बुरे लोग रात में खुलेआम  समाज में घूमते हैं। 


4. कभी गहरी नींद में क्यों सोना चाहते हैं?

उत्तर: कवि सामाजिक बुराइयों को देख इतने चिंतित है कि उन्हें भोर का मनभावन दृश्य भी आकर्षक नहीं लगता। समाज में फैल रही बुराइयों को देख अब कवि गहरी निद्रा में सो जाना चाहते हैं। जिससे उन्हें किसी भी सामाजिक बुराई का आभास ना हो सके। 


5. जागृति नहीं अनिद्रा मेरी,

नहीं गई भव-निशा अंधेरी। 

उपरोक्त पंक्ति का आशय स्पष्ट करो। 

उत्तर: उपरोक्त पंक्तियों में कवि अपने आंतरिक मन की शांति की बात करते हुए इस बात को स्पष्ट करना चाहते हैं कि  समाज में लोग हमें चले – फिरते प्रतीत होते हैं परंतु वे सामाजिक रूप से जागरूक नहीं हुए हैं। अतः कवि मन की दृष्टि से समाज के प्रति असंतोष है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: (5 अंक)

1.  कवि का मन रात भर क्यों भटकता है?

उत्तर: समाज में जागरूकता की आशा लिए कवि का मन लोगों में जागृति की रोशनी तलाश रहा है। कवि के अनुसार बुराई रूपी अंधेरा समाज में बदलाव नहीं आने दे रहा है। जिससे लोगों के मन का अंधेरा खत्म नहीं हो पा रहा है और इस बात पर चिंतित कवि का मन बार-बार विचलित हो जाता है। 


2. कवि के अनुसार चेतन मनुष्य के लिए भय का क्या कारण है?

उत्तर: कवि के अनुसार समाज में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति पर उस समाज का प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि समाज में बुराई रुपी अंधेरा उपस्थित है तो यह लोगों के मन में भी कहीं ना कहीं अपना प्रभाव अवश्य डालता है। जिससे ना चाह कर भी लोग इस बुराई में फंस जाते हैं और लोगों में कभी चेतना नहीं आ पाती है। अर्थात कवि के मन में बुराई रूपी अंधेरे का भय है। 


3. कभी को बाहर का अंधेरा भीतर के अंधेरे से ज्यादा घना क्यों लगता है?

उत्तर: कवि के अनुसार बाहर का अंधेरा मनुष्य के लिए व्याकुलता, निराशा और असमर्थता जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करती है। जिससे कभी मनुष्य बाहर नहीं आ पाता है अर्थात इन सभी चीजों से लड़ नहीं पाता है। तब जाकर मनुष्य विषमता, असमानता एवं कुरीतियों का शिकार हो जाता है। जो कभी भी  उसके मन को शांत नहीं रहने देती और वह बुराइयों के दलदल में फँसता ही चला जाता है।


4. कवि के अनुसार “ज्योति चकफेरीका” का क्या अभिप्राय है?

उत्तर: कवि के अनुसार धरती पर फैले अंधकार को मिटाने के लिए ज्ञान रूपी ज्योति की आवश्यकता है। जागरूकता ही इस अंधकार को मिटा पाने में समर्थ है। अतः यह पृथ्वी के चारों दिशाओं में पहुंचकर लोगों के मन का अंधकार दूर करना चाहती है। जिससे संपूर्ण पृथ्वी पर अज्ञानता दूर हो और ज्ञान रूपी प्रकाश का आगमन हो सके।


5. “जागृति और अनिद्रा” से कवि का क्या अभिप्राय है? 

उत्तर: सामाजिक दृष्टि से ‘जागृति’ का अभिप्राय क्रांति अर्थात बदलाव से है। प्रस्तुत पाठ में कवि ने अनिद्रा की अवस्था को स्पष्ट करते हुए यह बताया है कि समाज के लोग पूर्ण रूप से जागरूक नहीं हुए हैं, अर्थात वे अज्ञानता से घिरे हुए हैं। कवि के अनुसार यह अवस्था संतोषजनक है क्योंकि इस अवस्था में लोग ना तो पूर्ण रूप से सोते हैं और ना ही जागते हैं। इस अवस्था में लोग अज्ञानता में खो जाते हैं और समाज के लिए घातक साबित होते हैं।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 11 Hindi Antra Chapter 16 Poem Neend Uchat Jaati Hai

1. Which is the best platform to get free study material for Important questions for CBSE class 11 Hindi Antra Chapter 16 poem Neend Uchat Jaati hai?

The best platform which provides the free study material just by one click of signing in is Vedantu. This platform provides the Important questions for CBSE class 11 Hindi Antra Chapter 16 poem Neend Uchat Jaati hai in easily available PDFs from which are free to download. Their expert faculty helps to find the best study material and works as a content provider.

2. What is the benefit of studying Important questions for CBSE class 11 Hindi Antra Chapter 16 poem Neend Uchat Jaati hai?

The Important questions for CBSE class 11 Hindi Antra Chapter 16 poem Neend Uchat Jaati hai carry the topics that play a crucial role in final exams. These questions usually cover all the necessary parts that may be asked in any exam.  These usually carry the central idea , theme and plot of a poem. These questions are available in an easy language on Vedantu.com.

3. Does studying Important questions for CBSE class 11 Hindi Antra Chapter 16 poem Neend Uchat Jaati hai help you to get good content of writing?

The answer to this question is obviously yes. Studying important questions mainly through vedantu helps you to get good content and a good knowledge of language. You will come to know the meaning of each and every word. These will benefit you by enhancing your vocab power so that you can score well in your final exams.

4. Who is the author of the poem Neend uchat jaati hai?

The famous poem Neend uchat jaati hai was written by a well known poet Shri Narendra sharma. He was born in Bulandshahr in UttarPradesh. He is a well known singer. He used to describe nature in his poems and songs. He also wrote many poems on simple and local life. He wrote about ill effects that were present in society also.

5. What is the zest of the poem Neend uchat jaati hai?

The famous poem written by Narendra sharma is all about the fact that there should be development of good hopes and loving life in our society. He told  that a nightmare can disturb the sleep which he used as an effect to show the sadness in society and then he showed how our positive mind can lead to a developing world.