Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke

ffImage
Last updated date: 08th May 2024
Total views: 462.3k
Views today: 10.62k

CBSE Class 7 Hindi Vasant Important Questions Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books. Vedantu is a platform that provides free CBSE Solutions (NCERT) and other study materials for students. Maths Students who are looking for the better solutions ,they can download Class 7 Maths NCERT Solutions to help you to revise complete syllabus and score more marks in your examinations. Register Online for NCERT Solutions Class 7 Science tuition on Vedantu.com to score more marks in CBSE board examination. 

Study Important Questions Class 7 Hindi Vasant वसंत - Chapter 1- हम पंछी उन्मुक्त गगन के

लघु उत्तरीय प्रश्न             (1 अंक)

1. इस कविता के कवि का क्या नाम है?

उत्तर: इस कविता के कवि का नाम "शिवमंगल सिंह सुमन" है।


2. निम्नलिखित का विलोम शब्द लिखिए। गति, क्षितिज।

उत्तर: 

1. गति -विराम

2. क्षितिज - धरातल


3. निम्नलिखित शब्दों का शब्दार्थ लिखिए - चुगते,फुनगी

उत्तर: चुगते - चुनना।

फुनगी - डाल का सबसे ऊपरी हिस्सा


4. निम्नलिखित शब्दों का पर्यायवाची लिखिए। गगन, पंख

उत्तर: गगन - अम्बर,नभ

पंख - पर, पखौटा


5. कनक तीलियों से पाक…….. टूट जाएंगे रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

उत्तर: कनक तीलियों से टकराकर, पुलकित पंख टूट जाएंगे।


लघु उत्तरीय प्रश्न                       (2 अंक)

6. पक्षियाँ क्यों दुखी थे? 

उत्तर: लोग पक्षियों को अपने मनोरंजन के लिए पिंजरे में डाल देते हैं जिस कारण वे खुले आसमान में उड़ नहीं सकते और डालियों पर बैठ नहीं सकते और प्रकृति का आनंद नहीं ले सकते थे। इस कारण पक्षी दुखी थे। 


7. पक्षी क्या चाहते हैं? 

उत्तर: पक्षी खुले आसमान में  उड़ना चाहते हैं, वृक्षों पर घर बनाना चाहते हैं अर्थात वह पिंजरे की जिंदगी नहीं जीना चाहते हैं । वे प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं और क्षितिज के अंतिम छोर को छूना चाहते हैं।


8. पक्षि अपनी आजादी की क्या कीमत दे सकते हैं? 

उत्तर: पक्षी अपने आजादी के लिए अपने घोसले को न्योछाबर करने को तैयार हैं और डाली पर बैठना छोड़ सकते हैं मगर अपनी आजादी नहीं छोड़ सकते अर्थात उड़ना नहीं छोड़ सकते।


9. पक्षीयाँ क्या भूलती जा रही हैं? 

उत्तर: पक्षी कहते हैं कि लोग अपने मनोरंजन के लिए हमें पिंजरे डाल देते हैं जिस कारण वे अपने उड़ने की गति और उड़ने की कला को भूलते जा रहे हैं।


10. पक्षियों के दो मुख्य गुणों के बारे में लिखिए?

उत्तर: पहला मुख्य गुण है कि पक्षियों को दाना चुगना और अपना घर बनाना बहुत पसंद है। अथवा दूसरा गुण यह कहा जा सकता है कि पक्षियों को खुले आसमान में उड़ना और डाल डाल पर बैठना बहुत पसंद है। 


लघु उत्तरीय प्रश्न              (3 अंक)

11. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए -

लेकिन पंख दिए हैं तो

आकुल उड़ान में भी गाना डालो। 

उत्तर: निम्नलिखित पंक्तियों में पक्षियों के माध्यम से  कवि कहते हैं कि हमें पिंजरो में कैद मत करो और हमें हमारी उड़ान भरने दो अर्थात उसमें बाधा मत डालो क्योंकि प्रकृति ने हमें पखं उड़ने के लिए दिए हैं। इसलिए हमें आजादी से खुले आसमान में उड़ने दो। 


12. "या तो क्षितिज मिलन बन जाता 

या तनती सांसो की डोरी।" इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट करें। 

उत्तर: क्षितिज का अर्थ है जहां पृथ्वी आकाश से मिलती है। आज पक्षी चाहते हैं कि या तो वह क्षितिज के अंतिम छोर को प्राप्त कर लें अर्थात किसी भी मूल्य पर क्षितिज अंत तक जाना चाहते हैं। "तनती सांसों की डोरी" का अर्थ है कि वे  इसके लिए तरस रहे हैं और अंतरिक्ष  को प्राप्त करने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार हैं।


13. पक्षी आजाद क्यों होना चाहते हैं? 

उत्तर: पक्षी कई कारणों से आजाद होना चाहते हैं जैसे पंछी एक डाल से दूसरी डाल पर उड़ना चाहते हैं, अपना घोंसला अर्थात अपना घर बनाना चाहते हैं वह नदियों का ठंडा पानी पीना चाहते हैं। पक्षी खुले आकाश में उड़ान भरना चाहते हैं और क्षितिज के अंतिम छोर को छूना चाहते हैं। प्रकृति के सुंदर रूप का आनंद लेना चाहते हैं और जंगल की कड़वी निबोरी खाना चाहते हैं।


14. पक्षी कौन-कौन से  गुण भूलते जा रहे हैं और क्यों?

उत्तर: लोग पक्षियों को पिंजरे में कैद रखते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। हम जानते हैं कि पक्षी प्रकृति का अनमोल तोहफा है। पिंजरे में रहने के कारण पक्षी अपने गुणों को भूल जाते हैं जैसे खुले आकाश में उड़ना और पेड़ों पर अपना घोंसला बनाना आदि।


15. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए- 

"नीड मैं न दो, चाहे टहनी का

आश्रय छिन्न - भिन्न कर डालो"

उत्तर: उपरोक्त पंक्ति में पक्षी पिंजरे से आजाद होने के लिए कहते हैं कि चाहे हमें डाली पर मत बैठने दो, हमारा घोंसला तोड़ दो लेकिन हम को उड़ने से मत रोको अर्थात पिंजरे से आजाद कर दो।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न         (5 अंक )  

16. पिंजरे में कैद पक्षियों की लालसा पर प्रकाश डालें? 

उत्तर: हम जानते हैं कि कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए पक्षियों को पिंजरे में कैद कर लेते हैं। यह पक्षी असमान में आज़ाद उड़ना चाहते हैं, पेड़ों पर अपना घोंसला बनाना चाहते हैं। पिंजरे में होने के कारण उनकी आजादी खत्म हो जाती है इसलिए पीड़ित पक्षी की लालसा बहते पानी को पीने की, अनार के दानों को  चुगने की, सूरज की लाल किरणों से खेलने की हैं।


17. कविता के उन पंक्तियों का  उल्लेख करो जिसमें पक्षियों अपनी आजादी की कीमत दे रही हैं।

उत्तर: नीड ना दो,कर डालो,

लेकिन पंख दिए हैं तो

आकुल उड़ान में विघ्न न डालो।


18. "हम पंछी उन्मुक्त गगन के

पिंजरे न गा पाएंगे,

कनक- तीलियों से टकराकर 

पुलकित पंख टूट जाएंगे"। इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: पक्षियों की भावनाओं को प्रकट करते हुए उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि पक्षी खुले आसमान में रहने वाले हैं। वे पिंजरे में नहीं रह सकते चाहे उनहे पिंजरे में सारी सुख सुविधाएं मिले। ना ही वे पिंजरे में गाना गा सकते हैं। उनके कोमल पंख पिंजरे की सलाखों से टकराकर लहूलुहान हो जाते हैं और पंख के टूटने से उनका जीवन खत्म हो सकता है।


19. पक्षियों को पिंजरे में घुटन क्यों होती है? 

उत्तर: जैसे हम सबको स्वतंत्रता पसंद होती है उसी तरह पक्षियों को भी स्वतंत्रता पसंद होती है। चाहे पिंजरे में पक्षियों को सभी सुख सुविधाएं मिले जो उनके जीवन के लिए जरूरी हैं लेकिन वे पिंजरे में नहीं रहना चाहते। वे खुले आकाश में स्वतंत्र रूप से उड़ना चाहते हैं क्योंकि इस प्रकार की उड़ान उनके जीवन में खुशियां भर देती है। यह उड़ान उन्हें पिंजरे में नहीं मिल सकती। इसलिए हर तरह की सुख सुविधा पाने के बाद भी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते अर्थात उनको पिंजरे में घुटन महसूस होती है।


20. पक्षी आजाद होकर क्या-क्या करना चाहते हैं?

उतर: पिंजरे में बंद होकर पिंजरे की सलाखों से टकराकर पक्षियों के पखं लहूलुहान हो जाते हैं इसलिए पक्षी आजाद होना चाहते हैं। आजाद होकर वह प्रकृति के सुंदर रूप का आनंद लेना चाहते हैं, दाना चुगना चाहते हैं। एक डाल से दूसरी डाल पर उड़ना चाहते हैं और डाल पर अपना घोंसला बनाना चाहते हैं। आजाद होकर जंगल की कड़वी निबोरी खाना चाहते हैं और नदियों का ठंडा पानी पीना चाहते हैं। खुले आकाश में उड़ान भरकर क्षितिज के अंत तक उड़ना और उसे छूना चाहते हैं। 

FAQs on Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke

1. How can I score more in CBSE class 7 Hindi exam?

Following are some of the steps that students should follow to prepare for CBSE class 7 Hindi exam:


  • Go through the syllabus of Hindi subject.

  • Read and learn each chapter by heart.

  • Concentrate on grammar and writing since these are the subjects where students frequently lose the most numbers of marks.

  • The next step is for students to practice answering questions from mock/practice test papers and the previous year’s question papers.

2. Can students access important questions of CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke from Vedantu for free?

Yes. Vedantu has a collection of answers to Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke. These are created for students by Vedantu's subject matter experts. The solutions include additional information along with the answers to the intext questions that will benefit the students. Students can easily download the solutions for free as pdf and start solving and practising to excel in the exam.

3. Is it necessary to solve Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke?

There are various benefits of practising Important Questions for Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka. The student gets a head start on the exam by solving these questions. Vedantu has posted Chapter 1 questions and solutions on their website, which are written in simple language and will help students to resolve the basic concepts. The experts make it more attractive with the help of captivating images, making it easier for students to memorise.

4. Will solving only Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke be enough to pass in the exam?

The Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke provided by Vedantu, is completely based on the CBSE textbook. Students are advised to focus more on the important questions but at the same time should not forget about other questions that may be asked in the exam apart from the important questions given so that they could answer every question asked in the exam which may not be a part of the important questions PDF.

5. Why should I refer Vedantu for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke?

Students can perform better in examinations when they practice more. To help the students perform better in exams Vedantu has posted Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 1 - Hum Panchi Unmukt Gagan ke along with solutions on their official website vedantu.com. It is prepared by teachers with expertise in Hindi from the latest edition of CBSE(NCERT) books.