Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 - Rakt Aur Hamara Shareer

ffImage
Last updated date: 23rd Apr 2024
Total views: 457.5k
Views today: 10.57k

CBSE Class 7 Hindi Vasant Important Questions Chapter 6 - Rakt Aur Hamara Shareer - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 - Rakt Aur Hamara Shareer prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books. Register Online for NCERT Solutions Class 7 Science tuition on Vedantu.com to score more marks in CBSE board examination

Vedantu is a platform that provides free CBSE Solutions (NCERT) and other study materials for students. Maths Students who are looking for the better solutions ,they can download Class 7 Maths NCERT Solutions to help you to revise complete syllabus and score more marks in your examinations. 


Study Important Questions for class 7 Hindi Chapter 6 - रक्त और हमारा शरीर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न:-                                         (1 अंक)

1.रक्त देखने में कैसा होता हैं ?

उत्तर:- रक्त देखने में द्रव की तरह लाल रंग का होता है।


2. रक्त के किन कणों को 'वीर सिपाही' कहते हैं?

उत्तर:- रक्त के सफ़ेद कणों को 'वीर सिपाही' कहते हैं।


3.क्या सभी मनुष्यों का रक्त एक सा होता है?

उत्तर:- नहीं! हर मनुष्य का रक्त अलग-अलग तरह का होता है।


4.रक्त को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है?

उत्तर:- रक्त को  चार वर्गों में विभाजित किया गया है।


 5. साँस लेने पर शुद्ध वायु से क्या प्राप्त होता है।

उत्तर:- साँस लेने पर शुद्ध वायु से ऑक्सीजन प्राप्त होता है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                          (2 अंक)

6. रक्त में लाल कणों का क्या कार्य है?

उत्तर:- हमारे शरीर के रक्त में लाल कण जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण साँस लेने पर जो ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवाहित करने का कार्य करते हैं। ये कण शरीर के लिए दिन रात काम करते हैं। 


7. एनीमिया नामक बीमारी के बारे में लिखे ?

उत्तर:- एनीमिया रक्त से सम्बंधित एक प्रकार की बीमारी है। जब रक्त में लाल कणों की संख्या या हिमोग्लोबिन में कमी होने लगती है , हिमोग्लोबिन के अणु में अनचाहे परिवर्तन आने से जो कमी होती है , इस कमी को एनीमिया कहते हैं।


8. एनीमिया से कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर:- हमें एनीमिया से बचने के लिए हमेशा पौष्टिक आहार खाना चाहिए। उदाहरण के लिए हरी सब्जियां, दालें, दूध, मांस, मछली, अंडे, आदि को भरपूर मात्रा में लेना चाहिए।

किशमिश और सुखे आलूबुखारे भी अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन सी आयरन को शरीर से कम नहीं होने देता।


9.पेट में कीड़े होने का क्या कारण है?

उत्तर:- जब हम बाहर से दूषित भोजन को खाते और पानी पीते हैं, गंदे कपड़े पहनते हैं, शरीर की सही से सफाई नहीं करते हैं उस समय हमारे  शरीर में पेट के कीड़े के होने की संभावना बढ़ जाती है।


10. ब्लड बैंक का उद्देश्य क्या है?

उत्तर:- अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने का उद्देश्य है कि रक्त की ज़रूरत होने पर रोगी को वक्त पर रक्त दिया जा सके। ताकि असमय रक्त की आवश्यकता पड़े तो रक्त सही समय पर रोगी कोई उपलब्ध कराया जा सके।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                          (3 अंक)

11. शरीर पर घाव लगने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

उत्तर:- जब कभी शरीर के किसी हिस्से पर घाव या ज़ख्म लग जाए और रक्त बहने लगे तो तुरंत उस स्थान पर साफ़ कपड़े को कसकर बाँध देना चाहिए या तो उस स्थान को कुछ वक्त तक पानी के नीचे रखना चाहिए ताकि रक्त का प्रवाह रुक जाए। उसके पश्चात् घाव पर सही मरहम का प्रयाग किया जाना चाहिए जिसकी वजह से घाव या ज़ख्म को भरने में आसानी होगी ,और वह जल्द से जल्द ठीक होने लगेगा। नहीं तो एक अच्छे डॉक्टर का परामर्श लेने से स्थिती और जल्दी सुधरेगी।


12. रक्त का रंग लाल क्यों होता है?

उत्तर:- रक्त का रंग लाल कणों की वजह से लाल होता है। क्योंकि रक्त की एक बूंद में लाल कणों की संख्या लगभग चालीस से पचपन लाख होती है। लाल कणों की अधिकता के कारण रक्त का रंग लाल दिखाई देता है।


13. रक्त में मौजुद सफेद कणों के महत्ता पर प्रकाश डालिए ?

उत्तर:- रक्त में मौजुद सफेद कण हमें रोगाणुओं से बचाने के लिए होते हैं । वे रंगहीन कण होते हैं , जिन्हें हम प्लेटलेट्स के नाम से जानते हैं। उनका काम घाव को भरने में सहायता करना है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि रक्त की एक-एक बूंद हमारे लिए आवश्यक है।


14. हमें एनीमिया नामक बीमारी क्यूँ हो जाती है?

उत्तर:- जब हमारे शरीर को किसी वजह से संतुलित पोषक तत्व नहीं मिल पाता है , तो शरीर में रक्त का बनने की प्रक्रिया बंद हो जाती है और शरीर में रक्त की कमी होने लगती है । जिसकी वजह से एनीमिया का रोग हो जाता है।


15. रक्त को चार वर्गों में विभाजित करने का क्या कारण है?

उत्तर:- हम जानते है कि मनुष्यों के रक्त का रंग एक जैसा लाल ही होता है। इसलिए उनको कुछ विशेष गुणों के आधार पर चार वर्गों में विभाजित कर दिया जाता है। ताकि जब उसको रक्त की आवश्यकता पड़े, तो उसको उसके वर्ग का रक्त ही चढ़ाया जा सके। और इसी आधार पर ब्लड बैंक बनाया जाता है I


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-                                       ( 5 अंक)               

16. रक्त को विभिन्न भागों के बारे में लिखिए?

उत्तर:- रक्त के दो भाग होते हैं पहला भाग तरल द्रव के रूप में होता है जिसे हम लोग प्लाज्मा के रूप में परिचित हैं। वहीं, दूसरे भाग में अलग-अलग आकार व तरह के कण होते हैं। जो सफेद हैं, कुछ लाल हैंl, और कुछ रंगहीन हैं। ये सभी कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

ये कण तीन प्रकार के होते हैं, लाल रक्त कण, श्वेत रक्त कण और प्लैटलैट्स। लाल रक्त कण श्वसन के अंगों से ऑक्सीजन ले कर पुरे शरीर में पहुंचाने का और कार्बन डाईआक्साईड को शरीर से श्वसन अंगों तक ले जाने का कार्य करता है। इनकी कमी से अनिमिया का रोग हो सकता है। श्वेत रक्त कणि हानीकारक तत्वों तथा बिमारी पैदा करने वाले जिवाणुओं से शरीर की रक्षा करते हैं। प्लेटलेट्स रक्त वाहिनियों की सुरक्षा तथा खून बनाने में सहायक होते हैं।


17. एनीमिया क्या है ? क्यों होता है? इसका उपचार क्या है?

उत्तर:- एनीमिया एक तरह की बीमारी है। जब रक्त में लाल कणों की संख्या में कमी आने लगती है तो इसी कमी को एनीमिया का नाम दिया गया है। जब हमारे शरीर को किसी कारण से संतुलित पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो शरीर में रक्त का बनना बंद हो जाता है और शरीर में रक्त की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से एनीमिया का रोग हो जाता है। एनीमिया से बचने के लिए हमें हमेशा पौष्टिक आहार लेना चाहिए। हमें अपने भोजन में हरी सब्जियाँ, दालें, दूध, मांस, मछली, अंडे, आदि को संपूर्ण मात्रा में लेना चाहिए।


18. पेट में कीड़े होने का कारण और उपचार बताएँ।

उत्तर:- जब हम बाहर के दुषित खाने को खाते तथा पानी पीते हैं, तो ये दोनों (दूषित भोजन और दुषित पानी) हमारे शरीर में कीड़े पनपने का कारण बनते है। हमें नंगे पांव घूमने के कारण भी पेट में कीड़े हो जाते हैं क्योंकी कुछ कीड़ों के लार्वा ज़मीन की सबसे ऊपरी सतह पर होते हैं। अगर हम कुछ बातों को अपने ध्यान में रखें, तो पेट के कीड़े से खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं, जैसे कि टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ़ करना चाहिए। बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए और दूषित पानी आदि भी नहीं पीना चाहिए।


19. श्वेत रक्त कणों की तुलना किससे की गयी है और क्यों?

उत्तर:- श्वेत रक्त कणों की तुलना 'वीर सिपाही' से की गई है। श्वेत रक्त कणों का कार्य शरीर में पैदा होने वाले कीटाणुओं से हमारे शरीर की सुरक्षा करना है। ये रक्त कण उनसे एक बहादुर सैनिक की भांति लड़ते हैं। जहाँ तक संभव हो अपनी कार्य क्षमता को शिथिल करते हैं और शरीर की उनसे सुरक्षा करते हैं। जिस तरह एक बहादुर सैनिक देश की रक्षा करता है उसी तरह यह भी हमारे शरीर की भी रक्षा करता है। इसलिए इनको 'वीर सिपाही' कहा जाता है।


20. हमें समय-समय पर रक्त दान करना चाहिए?

उत्तर:- अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने का उद्देश्य रक्त की ज़रूरत होने पर रोगी को रक्त की आपूर्ति करना है। हर इंसान का खून एक समान नहीं होता। रक्त को चार वर्गों में विभाजित किया गया है। इस रक्त विभाजन के आधार पर हर एक व्यक्ति को अलग-अलग रक्त समूह प्रदान किए जाते हैं। इस आधार पर एक ब्लड बैंक बनाया जाता है। लेकिन इस बैंक को बनाए रखने के लिए रक्त की ज़रूरत होती है जो केवल तभी संभव है जब हम सभी समय-समय पर रक्तदान करते रहें और ब्लड बैंक में रक्त  बनाए रखें। क्योंकि अगर हम रक्तदान नहीं करते हैं तो रक्त बैंक में रक्त की कमी हो जाएगी और रक्त की कमी की वजह से रोगियों को मुसीबतों से गुजरना पड़ सकता है या आवश्यकता पड़ने पर उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए हमें सदैव रक्तदान करना चाहिए और सभी को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए।


FAQs on Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 - Rakt Aur Hamara Shareer

1. How can I write a better answer by referring to a Hindi Solution guide?

For some students, Hindi is a complicated subject as they find it difficult. But they can write better answers by strengthening their foundation and understanding in this subject, also it is not so difficult. If you need any guidance to score high marks in Hindi, you can refer to Vedantu. Here top experts in Hindi will help you to build a strong foundation in this subject and also provide precise and accurate solutions for each question from NCERT Book to help you write better answers.

2. How can I download Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt Aur Hamara Shareer?

You can check Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt Aur Hamara Shareer on Vedantu. Here you will also get precise and detailed solutions for each question. You can visit Vedantu’s official website (Vedantu.com) or you can download Vedantu mobile app for downloading these study materials free of cost. By solving these you can revise the chapter- Rakt Aur Hamara Shareer again.

3. What are the advantages of Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt Aur Hamara Shareer?

Students will get extra advantages by doing these important questions. At Vedantu, they will get solutions for these in the PDF format that is free to download and students can study offline mode. Vedantu provides you with solutions with proper grammar and usage of proper punctuation for Hindi. By doing this they can improve their vocabulary and grammar as well as basic ethics of life. Also, students will be able to make up their answers in a proper way.

4. What can be done to stop the flow of blood?

According to Chapter 6 – ‘Rakt Aur Hamara Shareer’ when a person is wounded, and if we observe a continuous flow of blood, we first have to make an effort to stop until we take that wounded person to the doctor. Here to stop blood flowing we can use a tight cloth before the wound and the next step is to go to the doctor immediately so that proper treatment can be provided to stop blood flowing. At Vedantu you can get NCERT Solutions, important questions, etc for free.

5. Does Vedantu provide Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt Aur Hamara Shareer for free?

Vedantu, one of the leading educational platforms in India, provides important questions and solutions for all the chapters in the NCERT Hindi textbook for free. Here subject experts in Hindi have designed this as per CBSE guidelines. So, students need not worry about the questions. These questions are the kind of questions that are usually asked in exams and will be easier to understand.