Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions Class 11 Hindi Aroh Chapter 9

ffImage
banner

An Overview of Important Questions Class 11 Hindi Aroh Chapter 9

The chapter Important Questions Class 11 Hindi Aroh Chapter 9 takes you into the inspiring thoughts and views of Jawaharlal Nehru about ‘Bharat Mata’. Here, you’ll learn how Nehruji described India and its people through his words and stories, making you think deeply about our country’s culture and struggles for freedom. If you find it confusing to remember the main ideas or details from the chapter, these questions are just for you.


You’ll get a set of carefully picked important questions, created by Vedantu’s expert teachers, which will help clear your doubts and make exam preparation easy. To get a full understanding of your course, don’t forget to check the complete Class 11 Hindi Syllabus.


With free downloadable PDFs of these important questions and answers, studying for your exams becomes super simple. For more chapters, browse the Class 11 Hindi Important Questions collection whenever you need extra practice.


Study Important Questions Class 11 Hindi Chapter 9 – भारत माता

अति  लघु उत्तरीय  प्रश्न    (1 अंक)

1. मसला तथा गिजा का शब्दार्थ बताइए।

उत्तर: मसला का शब्दार्थ मुद्दा और गिजा का शब्दार्थ भोजन होता है।


2. कशमकश के तीन पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: कशमकश के तीन पर्यायवाची दुविधा, अनिश्चय और असमंजस हैं।


3. सयाने का विलोम शब्द बताइए।

उत्तर: सयाने का विलोम शब्द नादान होता है।


4. किसी भी जलसे में नेहरू जी का स्वागत कैसे होता था?

उत्तर: नेहरू जी का स्वागत किसी भी जलसे में हमेशा “भारत माता की जय” के नारे के साथ होता था।


5. नेहरू जी कहाँ पे समारोह कम करते थे?

उत्तर: शहरों में नेहरू जी कम समारोह किया करते थे।


लघु उत्तरीय प्रश्न  (2 अंक)

1. किसानों के अनुसार “भारत माता” कौन है? भारत माता के बारे में नेहरू जी उन्हें क्या समझाते थे?

उत्तर: किसानों के मुताबिक ”भारत माता” पृथ्वी को कहते हैं। नेहरू जी ने किसानों को भारत माता के बारे में यह समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियाँ, तलाब, पहाड़, जंगल, खेत और सभी भारतीय ही भारत माता हैं। इनके अतिरिक्त और किसी चीज को हम भारत माता नहीं बोलते हैं अर्थात नेहरू जी का कहना था कि भारत माता कोई विशेष प्रकार की देवी नहीं जिनकी हमें फूलों और प्रसाद के साथ पूजा करनी है बल्कि यह तो हमारी प्रकृति और हमारे भाई-बहन हैं।


2. नेहरू जी देश में कहाँ-कहाँ यात्रा करते थे और किससे मिलते थे?

उत्तर: नेहरू जी देश के अलग-अलग कोने में सफर करते थे। वह भारत के क्षेत्र में जाकर यह देखते थे कि वहाँ के लोगों की क्या समस्या है। वह ज्यादातर वहाँ के किसानों से मिलते थे और उनकी परेशानियों पर चर्चा भी करते थे। साथ ही साथ नेहरू जी किसानों से आजादी के बारे में भी चर्चा करते थे, उनके ऐसा करने के पीछे कारण था कि वह चाहते थे कि किसान भी उनकी लड़ाई में सहयोग करें। नेहरू जी हर किसी की समस्याओं को भली-भाँति सुनना चाहते थे और यह उनका कार्य था कि वह सुनिश्चित करें कि उनके देश में सब कुशल है।


3. नेहरू जी किसानों को क्या बताते थे?

उत्तर: नेहरू जी किसानों को आजादी की लड़ाई के बारे में बताते थे। वह किसानों से उसमे होने वाली मुश्किलों की भी चर्चा करते थे और साथ ही साथ अपने काम करने के तरीकों को भी बतलाते थे। नेहरू जी ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि उन्हें यह ज्ञात था कि देश का एक बड़ा भाग किसानों की जनसंख्या है और यदि आजादी चाहिए तो किसानों को इसके बारे में अवगत रहने की आवश्यकता है। नेहरू जी किसानों से ये भी बतलाते थे कि भले ही देश के दो टुकड़े हो गए हो परन्तु भारत अभी भी एक ही है।


4. नेहरू जी अपनी बातों में किन-किन देशों में होने वाले कशमकशों के बारे में किसानों को बताते थे?

उत्तर: नेहरू जी किसानों से आजादी की लड़ाई की बातें तो करते ही थे। साथ में वह अन्य देशों की कठिनाईयों के बारे में भी किसानों को बतलाते थे। उस समय किसान पढ़े लिखे नहीं होते थे और उनको अन्य देशों के नाम भी नहीं पता होते थे। ऐसे में आजादी कि लड़ाई लड़ने के लिए उनको कुछ ज्ञान देना अनिवार्य था जिससे कि उनके अंदर भी जोश आए और वह अंग्रेजों के अत्याचारों का मुकाबला कर पाए। इसी कारण नेहरू जी किसानों से बात करते समय चीन, स्पेन, अबिनिसिया, मध्य यूरोप, मिस्त्र और पश्चिम एशिया जैसे जगहों पर होने वाली परेशानियों को बताते थे।


5. नेहरू जी अपनी बातों में किन किन देशों में होने वाले बदलावों के बारे में किसानों को बताते थे?

उत्तर: नेहरू जी किसानों से बात करते वक़्त उनको अन्य देशों में हो रहे बदलावों के बारे में भी बतलाते थे। वह उनसे सोवियत यूनियन और अमेरिका की परिस्थितियों के बारे में बात करते थे।


लघु उत्तरीय प्रश्न  (3 अंक)

1.नेहरू जी “भारत माता की जय” के नारे से सम्बन्धित कौन सा प्रश्न सभी किसानों से करते थे?

उत्तर: नेहरू जी “भारत माता की जय” के नारे से सम्बन्धित जो प्रश्न किसानों से करते थे वह इस प्रकार है:

(क)“भारत माता की जय” का अर्थ क्या होता है?

(ख)किसान “भारत माता” किसको समझते हैं?

(ग)किसान गाँव को, जिले को, सूबे को या पूरे हिन्दुस्तान को किस भूमि को “भारत माता” कहते हैं?


2. नेहरू जी के पास दुनिया भर के किसानों की जानकारी कैसे थी?

उत्तर: नेहरू जी ने भारत के पुराण और महाकाव्य पढ़े थे इसलिए उन्हें भारत के बारे में सबकुछ पता था। वह इन्हीं को पढ़कर भारत के किसानों के बारे में जानते थे। नेहरू ने तीर्थयात्रा भी की थी जिससे उन्हें भारत के किसानों के दृष्टिकोण का कुछ अनुमान था और बाद में वह देश के अलग अलग कोनो में जाकर किसानों से मिलने लगे। उनसे मिलने के बाद उन्हें और भी ज्ञान हो गया था। वह उनसे अन्य देशों के किसानों के बारे में भी चर्चा करते थे। उन्हें उनकी कहानियाँ सुनाकर प्रेरित करते थे कि वह भी अपनी आजादी की लड़ाई स्वयं लड़े।


3. नेहरू जी के अनुसार “भारत माता की जय” नारे का अर्थ क्या था? 

उत्तर: नेहरू जी के अनुसार “भारत माता की जय” नारे का अर्थ भारत के लोगों की जय था। नेहरू जी भारत माता धरती, पहाड़, जंगल, नदी, खेत और सभी भारतीयों को समझते थे। वह कहते थे कि किसी के भी समझ से ज्यादा भारत व्यापक है। वह किसानों को यह सभी बातें समझाकर उनका मनोबल बढ़ाते थे और उनके भारत के प्रति प्यार को भी मजबूती प्रदान करते थे। वह किसानों को देश का सबसे बड़ा वर्ग मानते थे और उनके अनुसार किसानों से ही देश चलता था।


4. अंग्रेज़ो के शासन में किसान किन-किन परेशानियों का सामना करते थे?

उत्तर: अंग्रेज़ों के शासन काल में किसान विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करते थे। किसान गरीबी और कर्ज में डूबे हुए थे। किसान गरीबी में पूंजीपतियों, जमींदारों और महाजनों से कर्ज लेते थे जिसके कारण ये सभी किसानों को लुटते थे। किसानों को पुलिस के अत्याचार और लगान के बोझ की समस्या का सामना भी करता पड़ता था। इसके साथ ही किसान भूखमरी का शिकार भी रहते थे क्योंकि उनका सारा अनाज लगान और कर्ज चुकाने में ही चला जाता था। उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं बचता था।


5. आजाद भारत के लिए नेहरू जी के क्या-क्या सपने थे?

उत्तर: नेहरू जी सोचते थे कि आजाद भारत में गरीबी की समस्या नहीं होगी जिससे कोई भी भूखा नहीं सोएगा। देश के किसानों पर हो रहे अत्याचार भी खत्म हो जाएंगे और वह भी खुशी से अपना काम करेंगे। देश में हो रहे भ्रष्टचार से आम जनता को राहत मिलेगी, सरकारी संस्थानों में भेदभाव नहीं होगा। भारतीय लोग किसी की गुलामी नहीं करेंगे। वह अपनी मर्जी से अध्ययन कर पाएंगे, अपने लिए सही नौकरी चुन पाएंगे। अंग्रेज़ी सरकार के शासन से सभी को छुटकारा मिलेगा। भारत में रोजगार पैदा होंगे और सबकुछ अच्छा हो जाएगा। आजादी के बाद भारत देश में बहुत उन्नति आएगी।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न   (5 अंक)

1. नेहरू जी देश के किसी कोने में आयोजित समारोह में जाते थे तो क्या करते थे? संक्षिप्त वर्णन कीजिये।

उत्तर: नेहरू जी देश के किसी कोने में आयोजित समारोह में जाते थे तो वे हर जगह भारत की चर्चा करते थे। ज्यादातर वे किसानों की सभाओं में या जहाँ भी किसान भाई मौजूद होते थे वहाँ पे भारत की चर्चा अवश्य करते थे। वे चाहते थे कि किसानों का दृष्टिकोण सिर्फ उनके गाँवो तक सीमित न रहे बल्कि पूरे देश में फैले। वे चाहते थे कि किसान खुद को सिर्फ अपने गाँव का नहीं बल्कि भारत का किसान समझे। नेहरू जी स्वराज का जिक्र भी करते थे। जो भारत के हर नागरिक को चाहिए था। नेहरू जी किसानों के भीतर स्वराज का बीज डालना चाहते थे। वह चाहते थे कि जैसे अन्य देशों में किसान आजादी कि लड़ाई का एक बड़ा हिस्सा है वैसे ही भारत के किसान भी अपनी आजादी के लिए लड़ाई करें और अंग्रेजी शासन को खत्म करने के लिए आवाज उठाए। वह किसानों से यही उम्मीद करते थे।


2. नेहरू जी को उत्तर-पश्चिम से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा में क्या पता चलता था?

उत्तर: नेहरू जी को उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण के कन्याकुमारी तक की यात्रा में पता चला कि सभी जगहों के किसानों की समस्या एक जैसी है। सभी किसान उनसे एक ही तरह के सवाल करते थे। सभी किसान एक तरह की परेशानियों जैसे- यानी गरीबों, कर्जदारों, पूंजीपतियों के शिकंजे, जमींदार, महाजन, कड़े लगान और सूद, पुलिस के जुल्म आदि। इन सभी परेशानियों से ऊपर एक सबसे बड़ी परेशानी थी कि एक विदेशी सरकार ने कठोर कर व्यवस्था किसानों पर लगा रखी थी। अपनी यात्रा के समय बातों में वह भारत से बाहर होने वाले बदलावों का जिक्र भी करते थे। वह अन्य देशों के किसानों के बारे में सभी को बताकर यह जताते थे कि उनकी समस्याओं का हल भी हो सकता है। यदि वो अत्याचारों को सहने की बजाए उनके खिलाफ आवाज उठाए और देश की लड़ाई में क्रांतिकारी नेताओ  का साथ दे।


3. नेहरू जी जब लोगों से भारत माता की जय के नारे का अर्थ पूछते थे तब उन्हें क्या जवाब मिलता था? नेहरू जी भारत माता के बारे में क्या बताते थे? 

उत्तर: नेहरू जी जब किसी जलसे में जाते और उनका स्वागत “भारत माता की जय” नारे से शुरु करते थे तब नेहरू जी सामने बैठे लोगों से पूछते थे कि “भारत माता” कौन हैं जिसका लोग जय चाहते हैं। उनके सवाल पर सब एक दूसरे को देखने लगते तथा आश्चर्यचकित हो जाते थे। उनमें से कोई जवाब देता कि ये धरती भारत माता है तब नेहरू जी पूछते की कौनसी धरती भारत माता है? तुम्हारे गाँव की, जिले की या पूरे भारत की। लोग बोलते की आप ही बताइए। इसपर नेहरू जी लोगों को बताते कि ये सारी धरती वन, पहाड़ तथा देश का हर नागरिक भारत माता है।


4. नेहरू जी विश्व में होने वाले बदलावों की जानकारी किसे देते थे? भारत के बारे में जानकारी उन्हें कहाँ से प्राप्त हुई थी?

उत्तर: नेहरू जी को विश्व के अन्य देशों में होने वाले बदलावों की जानकारी थी जिसे वह अपनी सभाओं में लोगों को बताते थे। वह बताते थे कि कैसे अमेरिका और सोवियत यूनियन ने नए-नए बदलाव किए हैं। भारत के बारे में जानकारी उन्हें पुराने महाकाव्यों तथा पुराणो की कथा-कहानियों से मिली थीं। बड़े बड़े तीर्थ यात्रायें करने वालों से भी उन्हें जानकारी मिलती थी। कुछ पुराने सिपाही जो विभिन्न स्थानो पर जाकर जंग लड़ चुके थे, वे भी जानकारी देते थे। वे सैनिक जो विदेशों में नौकरी कर चुके थे नेहरू जी को विभिन्न जानकारी देते थे।


5. नेहरू जी का एक लेखक के रूप में संक्षिप्त परिचय दीजिए।

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू का जन्म 1889 में प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था। एक लेखक के रूप में इनकी प्रमुख रचनाएँ मेरी कहानी (आत्मकथा), विश्व इतिहास की झलक, हिन्दुस्तान की कहानी, पिता के पत्र पुत्री के नाम (हिंदी अनुवाद), हिन्दुस्तान की समस्याएँ, स्वाधीनता और उसके बाद, राष्ट्रपिता, भारत की बुनियादी एकता, लड़खड़ाती दुनिया आदि (लेखों और भाषणों का संग्रह) है। जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु सन् 1964 में हुई थी।


Benefits of Practising Vedantu’s CBSE Class 11 Hindi Important Questions on Aroh Chapter 9 - Bharat Mata

Following are the benefits of practising Vedantu’s CBSE Class 11 Hindi Important Questions on Aroh Chapter 9 - Bharat Mata:

  • All questions have been curated by our experienced subject matter experts.

  • Students can study and practise in the comfort of their homes, thanks to the easily downloadable PDF copies of the important questions.

  • These questions have been created keeping the current CBSE Class 11 Hindi syllabus in mind.

  • Our important questions have been formulated in a simple and easy-to-understand language, making it easier for students to read and revise the topics without any confusion.


Summary 

The students are advised to study all the important questions from this chapter and take note of the same for they might get repeated in your CBSE Class 11 Hindi exam. 


These important questions are included after thorough cross-checking of all the previous year’s question papers in Hindi. Did you download the free PDF yet? If not, then this is your sign to download it now!


Important Study Material Links for Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 6

S. No

Important Study Material Links for Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 6

1

Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 6 Rajni Solutions

2

Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 6 Rajni Notes


Chapter-wise Important Questions for Hindi Class 11 - Aroh


CBSE Class 11 Hindi Important Questions Textbooks

Additional Study Materials for Class 11 Hindi

S. No

Important Study Resources for Class 11 Hindi 

1.

Important Questions Class 11 Hindi

2.

NCERT Solutions Class 11 Hindi

3.

NCERT Book Class 11 Hindi

4.

CBSE Class 11 Hindi Notes

5.

CBSE Class 11 Hindi Syllabus

6.

CBSE Class 11 Hindi Sample Papers

WhatsApp Banner

FAQs on Important Questions Class 11 Hindi Aroh Chapter 9

1. भारत माता पाठ के सबसे महत्त्वपूर्ण 5-मार्क प्रश्न कौन से हैं? (CBSE 2025-26)

  • नेहरू जी ने ग्रामीण किसानों को 'भारत माता' की अवधारणा किस प्रकार समझाई?
  • ‘भारत माता’ की जय नारे का नेहरू जी की दृष्टि में क्या ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है?
  • अंग्रेज़ी शासन में किसानों को किन मुख्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था?
  • नेहरू जी किसानों को भारत के अन्य देशों की स्थिति उदाहरण सहित क्यों बताते थे?
  • नेहरू जी के लेखक रूप में योगदान का संक्षिप्त परिचय दें।
    उत्तर देते समय पाठ/NCERT से तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख करें।

2. ‘भारत माता’ पाठ से अक्सर पूछे जाने वाले 3-मार्क महत्वपूर्ण प्रश्न क्या हैं?

  • किसानों के अनुसार 'भारत माता' की क्या परिभाषा है?
  • नेहरू जी की सभाओं में उनका स्वागत कैसे होता था?
  • ‘कशमकश’ शब्द के पर्यायवाची लिखें।
इन प्रश्नों के उत्तर सीधे पाठ के संदर्भ से दें।

3. भारत माता के प्रति नेहरू जी की अवधारणा क्या थी? (FUQ)

नेहरू जी के अनुसार 'भारत माता' किसी देवी या मूर्ति की पूजा करने वाली अवधारणा नहीं है, बल्कि इसमें भारत भूमि, प्रकृति, पहाड़, नदियाँ, खेत और सभी भारतीय नागरिक शामिल हैं। उनके अनुसार 'भारत माता की जय' का अर्थ देश के नागरिकों की जय है, न कि केवल किसी विशिष्ट रूप की।

4. CBSE के अनुसार कथनात्मक प्रश्नों (Assertion-Reason) में किस प्रकार की गलतफहमी भारत माता पाठ से उत्पन्न हो सकती है?

  • विद्यार्थी 'भारत माता' शब्द को देवी या चित्र मात्र मान लेते हैं, जबकि पाठ में इसका विस्तार 'राष्ट्र, लोग व प्रकृति' तक है।
  • नेहरू जी के विचार और किसानों की पारंपरिक समझ में अंतर को स्पष्ट पढ़ें व व्याख्या करें।

5. इस पाठ से HOTS (Higher Order Thinking Skill) प्रश्न कैसे पूछे जा सकते हैं?

  • पाठ के अनुसार, यदि आज (2025) के विद्यार्थी को नेहरू जी की 'भारत माता' अवधारणा का उदाहरण देना हो, तो वे कौन-कौन से संदर्भ जोड़ सकते हैं?
  • क्या 'भारत माता' की अवधारणा आज भी राष्ट्र निर्माण में प्रासंगिक है? विवेचना करें।

6. किसानों के संघर्ष पर 'भारत माता' पाठ का क्या दृष्टिकोण है? (CBSE Important)

पाठ में दिखाया गया है कि किसानों का जीवन गरीबी, कर्ज, पुलिस और पूंजीपतियों के शोषण से ग्रस्त था। नेहरू जी इन परेशानियों को आज़ादी की लड़ाई से जोड़ते हैं—वे किसानों को सक्रिय भागीदार बनने हेतु प्रेरित करते हैं।

7. नेहरू जी क्यों बार-बार किसानों से 'भारत माता की जय' का अर्थ पूछते थे?

नेहरू जी किसानों से 'भारत माता की जय' का अर्थ जानना चाहते थे, ताकि वे राष्ट्र की असली आत्मा—अर्थात उसके नागरिक, किसान, प्रकृति—का महत्व समझ सकें। इससे वे उनकी सोच को केवल गाँव या इलाके तक सीमित न रखकर सम्पूर्ण भारत तक फैलाना चाहते थे।

8. 'भारत माता' पाठ में भारतीय किसानों की स्थिति पर कौन से दो सबसे अहम तथ्य सामने आते हैं?

  • अंग्रेज़ी शासन में किसान भारी कर, अत्याचार व कर्ज के बोझ तले दबे थे।
  • किसानों की अशिक्षा और उपेक्षा के बावजूद, वे स्वतंत्रता आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभा सकते थे—इस पर पाठ में बल दिया गया है।

9. नेहरू जी ने भारत और अन्य देशों के किसानों की स्थिति की तुलना विद्यार्थियों को क्यों बताई?

नेहरू जी चाहते थे कि भारतीय किसान वैश्विक परिप्रेक्ष्य समझें। उन्होंने चीन, सोवियत यूनियन, अमेरिका, इत्यादि देशों के किसानों की कठिनाइयाँ एवं बदलाव बताकर, भारतीय किसानों को जागरूक और प्रेरित करने का प्रयास किया था।

10. 2025-26 बोर्ड ट्रेंड के अनुसार 'भारत माता' पाठ से बहुविकल्पीय मुख्य बिंदु क्या पूछे जा सकते हैं?

  • 'कशमकश' और 'सयाने' शब्दों के अर्थ व विलोम
  • 'भारत माता' का प्रथम उल्लेख ऐतिहासिक रूप से किस वर्ष हुआ?
  • लेखक का जन्म वर्ष, रचनाएँ एवं उनका योगदान

11. पाठ से किस त्रुटि की सबसे अधिक संभावना होती है (common student mistake)? (FUQ)

अधिकांश छात्र 'भारत माता' को केवल चित्र/मूर्ति समझते हैं, जबकि पं. नेहरू के अनुसार यह विचार समाज, प्रकृति और सभी भारतवासियों को समावेशित करता है। प्रश्न का उत्तर देते समय इस अंतर को स्पष्ट करना चाहिए।

12. नेहरू जी के लेखक रूप में उनके कौन से योगदान बोर्ड में पूछे जा सकते हैं?

  • मेरी कहानी (आत्मकथा)
  • विश्व इतिहास की झलक
  • हिन्दुस्तान की कहानी
  • पिता के पत्र पुत्री के नाम
  • स्वाधीनता और उसके बाद
उत्तर में रचनाओं के नाम व मुख्य विषयवस्तु जरूर लिखें।

13. FUQ: यदि आज भारत माता पाठ के विचार को आधुनिक संदर्भ में लागू किया जाए तो क्या चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं?

आज की सामाजिक-आर्थिक विविधता में 'भारत माता' के विचार को लागू करते समय क्षेत्रवाद, सांप्रदायिकता, और भाषायी मतभेद जैसी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। बच्चों को एकता-समरसता का भाव समझना और विभिन्नता में एकता की कल्पना पाठ का सार है।

14. ‘भारत माता’ के संकल्पना पर विद्यार्थी किस प्रश्न में सबसे अधिक उलझ सकते हैं? (FUQ)

जब पूछा जाए कि 'भारत माता'शब्द से लेखक क्या समझाते हैं—तो छात्र केवल शब्दिक या पारंपरिक अर्थ लिखते हैं; वे लेखक के व्यापक दृष्टिकोण—जैसे, देश, जनता और प्रकृति का सामूहिक रूप—को अक्सर स्पष्ट नहीं कर पाते।

15. भारत माता पाठ से 'expected important questions' की तैयारी में विद्यार्थियों को क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

  • पाठ की सिर्फ परिभाषाएँ नहीं, प्रसंगानुसार विश्लेषण व आवेदन सीखें।
  • लेखक की अवधारणा और किसानों के दृष्टिकोण में अंतर स्पष्ट करें।
  • CRUD (concept, relevance, usage, depth) वाला उत्तर दें—केवल याद न करें।