Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka

ffImage
Last updated date: 29th Mar 2024
Total views: 450.6k
Views today: 13.50k

CBSE Class 6 Hindi Durva Important Questions Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka prepared by expert hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions for Class 6 Hindi (Durva) Chapter 27 – व्यर्थ की शंका

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: (1 अंक)

1. "तुम बिटिया का ध्यान रखना नेवले का क्या भरोसा?" यह कथन किसका है?

उत्तर: "तुम बिटिया का ध्यान रखना नेवले का क्या भरोसा?" यह कथन स्त्री ने कहा था।


2. दम्पति के कितनी संतान थी?

उत्तर: दम्पति के केवल एक संतान थी - एक बेटी।


3. दम्पति ने किसको पाला था?

उत्तर: दम्पति ने एक नेवले को पाला था।


4. "सुनो मैं पानी लेने जा रही हूँ।" यह कथन किसका है?

उत्तर: "सुनो मैं पानी लेने जा रही हूँ।" यह कथन लड़की की माँ ने कहा था।


5. साँप को किसने मारा?

उत्तर: साँप को उस नेवले ने मारा था जिसे दम्पति ने पाला था।


लघु उत्तरीय प्रश्न: (2 अंक)

6. नेवला क्यों व्यर्थ लगने लगा था?

उत्तर: जबसे दम्पति के यहाँ उनकी खुद की पुत्री का जन्म हुआ था तबसे उनका सारा ध्यान उसपर रहता था। खुद की संतान होने के कारण अब दम्पति को नेवला व्यर्थ लगने लगा था।


7. पति अपनी स्त्री को नेवले के बारे में क्या बतलाता था?

उत्तर: स्त्री को सदैव लगता था कि नेवला उनकी बेटी से जलता है। पर उसका पति उसे हमेशा यही समझाता था कि नेवला भी उनकी संतान है, वह उनकी बेटी से नहीं जलता।


8. नेवला घर से बाहर क्यों बैठा था?

उत्तर: नेवले ने साँप को मारकर अपनी बहन की जान बचाई और घर के बहार आकर बैठ गया। वह स्त्री से अपनी तारीफ सुनना चाहता था क्योंकि उसने स्त्री की बेटी की जान बचाई थी। 


9. किसकी निष्ठा और कर्तव्य को दम्पति जीवनभर नहीं भूल पाए?

उत्तर: दम्पति नेवले की निष्ठा और कर्तव्य को जीवनभर नहीं भूल पाए। नेवले ने दम्पति की बेटी की साँप से जान बचाई थी।


10. नेवला क्यों सतर्क हो गया था?

उत्तर: पिता ने जब नेवले को अपनी बहन का ध्यान रखने को कहा तो वह सतर्क हो गया। उसके ऊपर अपनी बहन की रक्षा की ज़िम्मेदारी  के कारण वह सतर्क हो गया। 


लघु उत्तरीय प्रश्न: (3 अंक)

11. स्त्री को किस बात का पछतावा था?

उत्तर: स्त्री को लगा कि नेवले ने उसकी बेटी को मार दिया है। इस कारण उसने नेवले पर घड़ा फेंक कर मारा जिस कारण उसकी मौत हो गई। अंदर जाकर स्त्री को मालूम हुआ कि उसकी बेटी तो ज़िंदा है। यह जानकर स्त्री को अपनी भूल पर पछतावा हुआ।


12. स्त्री नेवले को क्यों नापसंद करती थी?

उत्तर: नेवला हमेशा चुप रहता था। स्त्री को लगता था कि वह उसकी बेटी से जलता है। इसी कारण स्त्री नेवले को नापसंद करती थी क्योंकि उसे लगता था कि नेवला उसकी बेटी को नापसंद करता है।


13. पति ने नेवले को क्या काम सौंपा था?

उत्तर:  पति को याद आया कि उस दिन पड़ोसियों के यहाँ मेहमान आने वाले हैं। साथ ही उसकी पत्नी कुँए से पानी भरने गई थी,तो उसने नेवले से कहा कि वह अपनी बहन की रक्षा करे और उसका ध्यान रखे। पति ने नेवले को उसके पीछे से लड़की की देखभाल का काम सौंपा।


14. दम्पति बच्ची को अकेला छोड़कर क्यों गए थे।

उत्तर: स्त्री कुँए से पानी भरने गई थी और पति को अचानक याद आया कि पड़ोसियों के घर मेहमान आने वाले हैं। पति को पड़ोसियों के घर जाना था और पत्नी कुँए पर गई थी, इसलिए बेटी की देखभाल का काम नेवले को सौंप कर पति भी घर से चला गया।


15. नेवले के मुँह पर कैसा खून लगा था?

उत्तर: लड़की की देखभाल करते समय वहाँ एक काला साँप उसके पालने की ओर बढ़ने लगा। लड़की की रक्षा की ज़िम्मेदारी नेवले पर थी। अपनी बहन को साँप से बचाने के लिए नेवले ने उससे लड़ाई की और उसे मार डाला। साँप से लड़ाई में नेवले के मुँह पर साँप का खून लग गया था।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: (5 अंक)

16. नेवले ने कौन-सा नेक कार्य किया था?

उत्तर: स्त्री जब कुँए से पानी भरने गई तो अचानक पति को याद आया कि उसे पड़ोसियों के घर जाना है। पति ने लड़की की देखभाल की ज़िम्मेदारी नेवले को दी और चला गया। जब नेवला और उसकी बहन घर पर अकेले थे, उस दौरान वहाँ लड़की के पालने की ओर एक काला साँप बढ़ने लगा। नेवले ने बहादुरी से अपनी जान की परवाह किए बिना लड़की को बचाया। नेवले के इस नेक काम से लड़की की जान बच गई।


17. स्त्री ने नेवले को पानी के घड़े से क्यों मारा?

उत्तर: दम्पति जब घर से बाहर गए तो पति ने अपनी बेटी की ज़िम्मेदारी नेवले को दी। Is दौरान वहाँ एक काला साँप आया।नेवले ने अपनी बहन की रक्षा के लिए साँप को मारा और घर के बाहर आकर बैठ गया।  उसके मुँह पर साँप का खून था। जब स्त्री घर आई और उसने नेवले के मुँह पर खून लगा देखा तो उसे लगा कि नेवले ने उसकी बेटी को मार दिया। इसी कारण स्त्री ने पानी का घड़ा नेवले पर मारा जिससे वह मर गया।


18. दम्पति को नेवले से क्या सीख मिली?

उत्तर: जब दम्पति घर से बाहर गए तो, पति ने अपनी बेटी की ज़िम्मेदारी नेवले को दी। इस दौरान नेवले ने अपनी बहन को एक साँप से बचाया।जब स्त्री घर लौटी तो उसने नेवले के मुँह पर खून लगा देखा। उसने सोचा कि नेवले ने उनकी बेटी को मार दिया और स्त्री ने पानी का घड़ा नेवले पर फेंका जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जब स्त्री ने अंदर जाकर अपनी बेटी को जीवित पाया तो वह अपनी गलती पर रोने लगी। दम्पति को यह सीख मिली कि व्यर्थ की शंका नहीं करनी चाहिए और बिना सोचे समझे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए।


19."व्यर्थ की शंका नहीं करनी चाहिए" ऐसा पति ने क्यों कहा?

उत्तर: अपनी बेटी का जन्म होते ही स्त्री को नेवले पर संदेह था कि वह उसकी बेटी से जलता है। एक बार दम्पति नेवले को अपनी बेटी की देखभाल की ज़िम्मेदारी देकर घर से चले गए। इस बीच वहाँ एक साँप आया जिसे नेवले ने मार दिया और अपनी बहन की जान बचाई। नेवले के मुँह पर साँप का खून देख स्त्री को लगा कि उसने उनकी बेटी को मार दिया और उसने इस शंका में पानी का घड़ा नेवले पर फेंका जिससे वह मर गया। बाद में अपनी बेटी को जीवित देख स्त्री को अपनी गलती का एहसास हुआ। तब पति ने उसे समझाया कि "व्यर्थ की शंका नहीं करनी चाहिए। " अक्सर व्यर्थ की शंका के बहुत दुष्परिणाम होते हैं।


20.स्त्री ने नेवले को क्यों मारा?

उत्तर: दम्पति जब घर से बाहर गए, तो इस दौरान वहाँ एक काला साँप आया।नेवले ने अपनी बहन की रक्षा के लिए साँप को मारा और घर के बाहर आकर बैठ गया। उसके मुँह पर साँप का खून था। जब स्त्री घर आई और उसने नेवले के मुँह पर खून लगा देखा तो उसे लगा कि नेवले ने उसकी बेटी को मार दिया। इसी कारण स्त्री ने पानी का घड़ा नेवले पर मारा जिससे वह मर गया।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka

1. Does Vedantu provide important questions and their answers for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka?

Students can perform better in examinations when they practice more. To help the students perform better in exams Vedantu has posted important questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka along with solutions on their official website vedantu.com. It is prepared by teachers who have expertise in the subject of Hindi from the latest edition of CBSE(NCERT) books.

2. Can I download solutions for important questions of CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka from Vedantu for free?

Yes. Vedantu has a collection of answers to important questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka. These are created for students by Vedantu's subject matter experts. The solutions include additional information along with the answers to the intext questions that will benefit the students. Students can easily download the solutions as pdf and start solving and practising to excel in the exam.

3. Can I practice solving only important questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka?

The important questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka provided by Vedantu, is completely based on the CBSE textbook. Students are advised to focus more on the important questions but at the same time should not forget about other questions that may be asked in the exam apart from the important questions given so that they could answer every question asked in the exam which may not be a part of the important questions PDF.

4. What are the tips that I need to keep in mind while preparing for CBSE class 6 Hindi exam?

Following are some of the steps that students should follow to prepare for CBSE class 6 Hindi exam:


  • Go through the syllabus of Hindi subject.

  • Read and learn each chapter by heart.

  • Concentrate on grammar and writing since these are the subjects where students frequently lose the most numbers of marks.

  • The next step is for students to practice answering questions from mock/practice test papers and the previous year’s question papers.

5. Why should I practice solving Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Durva Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka?

There are various benefits of practising Important Questions for Chapter 27 - Vyarth Ki Shanka. The student gets a head start on the exam by solving these questions. Vedantu has posted Chapter 16 questions and solutions on their website, which are written in simple language and will help students to resolve the basic concepts. The experts make it more attractive with the help of captivating images, making it easier for students to memorise.