Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 - Mai Sab se Choti hoon

ffImage
Last updated date: 22nd Mar 2024
Total views: 450.9k
Views today: 11.50k

CBSE Class 6 Hindi Vasant Important Questions Chapter 13 - Mai Sab se Choti hoon - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 - Mai Sab se Choti hoon prepared by expert hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions Class 6 Hindi Vasant पाठ-13 मैं सबसे छोटी होऊँ

अति लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                    (1 अंक)

1. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्यायवाची शब्द बताइए?

a.निर्भय 

b.मुख

c.छल

उत्तर: दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं;

a.निर्भय- निर्भीक

b.मुख-  मुहँ

c..छल- धोखा


2.निम्नलिखित शब्दों का एक-एक विलोम शब्द बताइए?

a.सोना

b.स्नेह

c.बड़ा

उत्तर:  उपर्युक्त शब्दों के विलोम शब्द हैं;

a.सोना- जागना

b.स्नेह- नफ़रत

c.बड़ा- छोटा


3. जो कविता की पंक्ति है, में रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

“तेरा _______        पकड़-पकड़कर

फिरूँ सदा माँ! तेरे साथ”

उत्तर: “ तेरा अंचल पकड़- पकड़कर

फिरूँ सदा माँ तेरे साथ।”


4. जो की कविता की पंक्ति है, में रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

“ऐसी बड़ी न होऊँ मैं

तेरा _____       न खोऊँ मैं”

उत्तर: “ऐसी बड़ी ना होऊँ मैं

तेरा स्नेह न खोऊँ मैं।”


5. छोटी लड़की किसकी गोद में रहना चाहती है?

उत्तर: छोटी लड़की अपनी माँ के गोद में रहना चाहती है क्योंकि उसे अपनी माँ की गोद में सुरक्षित और आत्मविश्वास की अनुभूति होती है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                (2 अंक)

6.आँचल में छुपकर लड़की को कैसा महसूस होता है?

उत्तर:  आँचल में छुपकर लड़की को निर्भीकता की अनुभूति होती है।वह अपनी माँ से बहुत प्रेम करती है उसी प्रकार उसकी माँ भी उससे बहुत प्रेम करती है।प्रत्येक बच्चे को अपनी माँ के आँचल में सुरक्षित महसूस होता है।


7.किसका हाथ पकड़ कर वो घूमना चाहती है?

उत्तर: लड़की अपनी माँ का हाथ पकड़  कर घूमना चाहती है।लड़की को अपनी माँ पर विश्वास है कि अगर वह अपनी माँ का हाथ पकड़कर चलेगी तो किसी भी प्रकार का भय उसके निकट नहीं आ सकता।


8. छोटी लड़की क्या होकर अपनी माँ का स्नेह नहीं खोना चाहती है?

उत्तर: छोटी लड़की बड़ी होकर अपनी माँ का स्नेह खोना नहीं चाहती है।वह जानती है कि अगर वह बड़ी हो गयी तो वह अपनी माँ से बहुत दूर हो जाएगी।इसीलिए वह छोटी ही रहना चाहती है।


9.किसके छाँव में रहने की कवि ने बात की है?

उत्तर: कवि ने माँ के अंचल की छाँव में रहने की बात की है क्योंकि इस संपूर्ण दुनिया में केवल माँ ही है जो बच्चों का हमेशा साथ देती है।


10.माँ पीछे क्यों चलने लगती है?

उत्तर: लड़की के बड़े हो जाने के बाद, माँ उसको आगे चलने देती और खुद पीछे हो जाती है। जिससे अगर वह कभी गिरे, तो माँ हमेशा उसे संभालने के लिए तत्पर रहती है।


लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                 (3 अंक)

11.“ छिपी रहूँ निस्पृह, निर्भय, 

कहूँ-दिखा दे चंद्रोदय।”   

पंक्तियों में कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर: इन पंक्तियों से, यह अर्थ निकल कर सामने आता है, कि लड़की को अपनी माँ के आँचल में बहुत सुकून मिलता है। जब वह अपनी माँ के  साथ होती है, तो उसे किसी भी प्रकार का डर नहीं लगता है। वह अपनी माँ से कह रही है, कि वह चाँद को उदित होते देखना चाहती है।


12.माँ पीछे घूमना क्यों छोड़ देती है?

उत्तर: लड़की के बड़े हो जाने के बाद, माँ उसका पीछे घूमना छोड़ देती है। क्योंकि लड़की अब अपना काम स्वयं कर सकती है। उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए, माँ उसके पीछे घूमना छोड़ देती है।


13.लड़की माँ का हाथ क्यों नहीं छोड़ना चाहती है?

उत्तर: लड़की माँ की गोद में ही सोना चाहती है, और उन्हीं के आँचल को पकड़- पकड़ कर घूमना चाहती है। लड़की को अपनी माँ के समीप एक निर्भीकता और सुकून का एहसास होता है, इसीलिए वो उनका हाथ नहीं छोड़ना चाहती है।


14.“तेरा स्नेह न खोऊँ मैं” से कवि का आशय स्पष्ट करें।

उत्तर: लड़की माँ से कहती है,  कि माँ मैं तेरा स्नेह नहीं खोना चाहती हूँ। क्योंकि अगर मैं एक बार बड़ी हो गई, तो तेरा स्नेह खो बैठूँगी। तू मुझे फिर अपने  आँचल में नहीं सुलायेगी और मेरा हाथ भी छोड़ देगी। इसीलिए मैं छोटी ही रहूँगी और तेरे स्नेह में रहूँगी।


15.छोटी लड़की माँ के साथ क्या-क्या करना चाहती है?

उत्तर: लड़की माँ के आँचल में सोना, उनकी गोद में खेलना, हाथ पकड़ कर चलना  और खिलौनों के साथ खेलते हुए, माँ से कहानी सुनना चाहती है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                                                                                  (5 अंक)

16.कवि सुमित्रानंदन पंत का जीवन परिचय लिखिए।

उत्तर: सुमित्रानंदन पंत छायावादी काव्यधारा के स्तम्भ कवियों में से एक हैं। वे एक बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। उनका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था। उनका जन्म सन् 1900 में उत्तरांचल के अल्मोड़ा जिले में हुआ था। जन्म के कुछ घंटे बाद ही, वे मातृस्नेह से वंचित हो गए। इनके बचपन का नाम ‘गुसाई दत्त’ था। इनका पालन-पोषण, इनकी दादी ने किया था। ये अपने पिता गंगादत्त पंत की आठवीं संतान थे। इन्होंने अपने जीवन में भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह के कष्टों का सामना किया है। उन्हें अपने पिता के निधन के बाद, आर्थिक यातनाओं का सामना करना पड़ा। जिसने उन्हें अंदर तक छकछोर डाला। इसीलिए उन्हें ‘संवेदनशील इन्द्रिय बोध का कवि’ भी कहा जाता है। उनके काव्य में, उनकी प्रकति के प्रति आसक्ति के दर्शन मिलते हैं। इनकी प्रमुख कृतियाँ हैं;  युगांत, उत्तरा, युगवाणी, ग्राम्या आदि। इनकी मृत्यु सन् 1977 में हुई थी।


17.कविता “ मैं सबसे छोटी होऊँ” का सारांश लिखिए।

उत्तर: कविता “मैं सबसे छोटी होऊँ” का सारांश यह है, कि छोटी बच्ची हमेशा छोटी रहना चाहती है। जिससे वह हमेशा अपनी माँ की गोद में सो सके। उनका आँचल पकड़कर खेल सके। वो हमेशा अपनी माँ के साथ रहना चाहती है, वो उनसे अलग होने के ख्याल से ही भय से भर जाती है। उसे अपनी माँ की गोद, अपना सुरक्षा स्थल लगता है। जहाँ उसे किसी भी प्रकार की हानि नहीं हो सकती है। वह अपनी माँ से खेलना, उनके पीछे चलना, उनसे परियों की कहानी सुनना व उनके हाथों से सुसज्जित होकर, उनके स्नेह पाना चाहती हैं। क्योंकि छोटी बच्ची को यह पता है, कि बड़े होने के बाद, वह अपनी माँ और उनके स्नेह दोनों से दूर हो जाएगी। अतः वह अपनी माँ के आँचल में छिपकर, निडर होकर चाँद को उदित होते देखना चाहती है।


18.लड़की सबसे छोटा ही क्यों होना चाहती है?

उत्तर: बच्चे छुटपन में अपनी माँ के बहुत करीब होते हैं। इसीलिए लड़की बड़ी होना ही नहीं चाहती है। वो चाहती है, कि वह हमेशा छोटी रहे और अपनी माँ के आस- पास रहे। वह उनके आँचल में खेलना, उनसे कहानियाँ सुनना और उनकी गोद में सो जाना चाहती है। वो हमेशा अपनी माँ के साथ रहना चाहती है, वो उनसे अलग होने के ख्याल से ही भय से भर जाती है। बड़े होने के बाद, ये सब मुमकिन नहीं है, इसीलिए वो हमेशा छोटी ही रहना चाहती है।वह अपनी माँ के आँचल में छिपकर, निडर होकर चाँद को उदित होते देखना चाहती है।


19.माँ के  साथ उसका कौन- सी नजदीकी है? जो लड़की बड़ी होकर नहीं खोना चाहती।

उत्तर: माँ उसको अपनी गोद में सुलाकर परियों की कहानी सुनाती हैं, नहलाती भी अपने ही हाथों से हैं। माँ के सुरक्षित आँचल में, वो अपने लिए घर बना लेती है। किसी भी सूरत में, माँ उसको अकेला नहीं छोड़ती हैं। बड़े हो जाने पर, वह माँ से दूर हो जाएगी। ये सारी नजदीकियां बड़े होकर, खोना नहीं चाहती है।वो हमेशा अपनी माँ के साथ रहना चाहती है, वो उनसे अलग होने के ख्याल से ही भय से भर जाती है। बड़े होने के बाद, ये सब मुमकिन नहीं है, इसीलिए वो हमेशा छोटी ही रहना चाहती है।वह अपनी माँ के आँचल में छिपकर, निडर होकर चाँद को उदित होते देखना चाहती है।


20.माँ, छोटी लड़की के लिए कौन-कौन से काम करती हैं?

उत्तर: माँ छोटी लड़की को अपनी गोद में खेलाती है। वो उसे कभी भी अकेला नहीं छोड़ती है, हमेशा अपने आँचल से सटाकर रखती है। माँ उसे नहलाती, सजाती और संवारती है। उसे प्यार से परियों की कहानी सुनाकर सुलाती भी है। वह सबसे छोटी है, तो माँ उसका सबसे अधिक ध्यान रखती है। माँ छोटी बच्ची के लिए, उसके पसंद और जरूरत की सारी चीज़े लाती है। बड़े होने के बाद, ये सब मुमकिन नहीं है, इसीलिए वो हमेशा छोटी ही रहना चाहती है।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 - Mai Sab se Choti hoon

1. How can Vedantu’s Important Questions of Chapter 13 of Class 6 Hindi help students understand difficult poems?

Classic Hindi literature in general and poems, in particular, can sometimes be difficult for children to comprehend. That is why we at Vedantu make special efforts to make sure that children do not just understand the classic Hindi language but also enhance their vocabulary skills. Vedantu's important questions for Hindi Chapter 13 not only provides them useful questions for exams but also helps them in evaluating the content of the poem themselves and understand it better. And students can also download the PDF of important questions free of cost to study offline.

2. Is Chapter 13 “Main sabse Choti houn” of Class 6 Hindi easy?

Chapter 13 "Main Sabse Choti Houn" is a delightful poem. The poem does have some difficult vocabulary and some lines that may be hard for students to comprehend. We advise the students that they read the text quite a few times and try to comprehend the message themselves first. They can always ask any doubts they have from their teacher for clarification. Furthermore, they can refer to Vedantu's explanation and important questions for this chapter for more clarity.

3. Who wrote the poem “Main Sabse Choti Houn”?

The poem "Main Sabse Choti Houn" is written by the famous Indian poet Sumitranandan Pant. He is a famous Indian poet from the 20th century. He was awarded the Padma Vibhushan award in 1961. He was also the first Hindi poet to be graced with the Jnanpith award in 1968. He was awarded this honour for his poetry collection titled "Chidambara." It is a privilege for students of Class 6 to be able to learn from his work for their syllabus.

4. What is the narrator's wish in the Chapter “Main sabse Choti houn”?

The narrator of the poem "Main Sabse Choti Houn" has one wish of remaining the youngest so that she never loses closeness with her mother. The narrator wants to hold on to her mother's hand day and night. She wants to listen to fairy tales from her mother. She is scared to grow up because she does not want to be distant from her mother. She wants to remain a child to receive the love that only a child receives.

5. Why does the narrator not want to grow up?

The narrator thinks that if she grows up, she might not be treated like a child anymore by her mother. She wants the bond between her and her mother to remain as it is forever. She does not want to lose the bond of love that a mother has with her youngest child. She thinks if she grows up she will lose all the privileges that a young child gets from her mother and so she wishes to remain the youngest forever. To know more, visit the Vedantu website or app.