Courses
Courses for Kids
Free study material
Offline Centres
More
Store Icon
Store

Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 - Jhansi ki Rani

ffImage
Last updated date: 26th Apr 2024
Total views: 459.3k
Views today: 5.59k

CBSE Class 6 Hindi Vasant Important Questions Chapter 10 - Jhansi ki Rani - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 - Jhansi ki Rani prepared by expert hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Study Important Questions Class 6 Hindi - Vasant पाठ - १० झांसी की रानी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: (1 अंक)

1. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्यायवाची शब्द बताइए:

सिंहासन, भारत, दीप।

उत्तर: दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित है:

सिंहासन - राजगद्दी

भारत - आर्यावर्त

दीप - दीया


2. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक विलोम शब्द बताइए:

महल, आज़ादी, विषम।

उत्तर: उपयुक्त शब्दों के विलोम शब्द:

महल - झोपड़ी

आज़ादी - गुलामी

विषम - सम

 

3. निम्नलिखित पंक्तियों में रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

“घायल होकर गिरी सिंहनी,

उसे ______ पानी थी।”

उत्तर: “घायल होकर गिरी सिंहनी, उसे वीर-गति पानी थी।


4. निम्नलिखित पंक्तियों में रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

“तेरा _____ तू ही होगी,

तू खुद अमित निशानी थी।”

 उत्तर: “तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमित निशानी थी।”


5. कवियत्री के अनुसार जो तलवार चमक रही है, वह कैसी है?

उत्तर: कवियत्री के अनुसार सन सत्तावन में झांसी की रानी की पुरानी तलवार फिर से चमक उठी थी।


लघु उत्तरीय प्रश्न: (2 अंक)

6. लक्ष्मीबाई के कितने बच्चे थे?

उत्तर: दुर्भाग्य से लक्ष्मीबाई की कोई संतान नहीं थी क्योंकि उनके पति की असमय ही मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु होने के बाद लक्ष्मीबाई अकेली पड़ गई थी। उनके दुखों की कोई सीमा नहीं थी। पति की मृत्यु के कारण राज्य की जिम्मेदारी लक्ष्मीबाई पर आ गई थी।


7. कविता “झांसी की रानी” के रचयिता कौन है?

उत्तर: कविता “झांसी की रानी” के रचयिता “सुभद्रा कुमारी चौहान” जी है। सुभद्रा कुमारी ने झांसी की रानी की कविता का बहुत ही सरल एवं स्पष्ट वर्णन किया है। सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904, प्रयाग में हुआ। सुभद्रा कुमारी की यह कविता सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक मानी जाती है।


8. लक्ष्मीबाई की शादी किससे हुई थी?

उत्तर: लक्ष्मी बाई की शादी झांसी के राजा से हुई थी। लक्ष्मी बाई की शादी 14 नवंबर 1828 में वाराणसी में हुई थी। लक्ष्मीबाई की शादी कम उम्र में ही हो गई थी, परंतु कुछ समय बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई थी।


9. नाना, लक्ष्मीबाई को क्या कहकर पुकारते थे?

उत्तर: लक्ष्मी बाई के नाना उसे प्यार से छबीली कह कर पुकारते थे। लक्ष्मी बाई के नाना और पिता उससे बहुत प्यार करते थे। लक्ष्मीबाई अपने पिता की इकलौती संतान थी। उसका बचपन से ही नाना से अधिक लगाव था, वह नाना के साथ ही खेलती-खाती थी।

  

10. लक्ष्मीबाई के पिता की कितनी संताने थी?

उत्तर: लक्ष्मीबाई अपने पिता की इकलौती संतान थी। लक्ष्मीबाई के पिता और नाना उसे बहुत प्यार करते थे। लक्ष्मीबाई बचपन से अपने पिता की लाड़ली थी। वह उनसे अत्यंत प्रेम करती थी परंतु 14 वर्ष की आयु में उसका विवाह झांसी के राजा से तह हो गया था।


लघु उत्तरीय प्रश्न: (3 अंक)

11. गंगाधर राव की असमय मृत्यु का डलहौजी पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: झांसी के राजा गंगाधर राव की असमय मृत्यु से लक्ष्मीबाई अकेली पड़ गई थी। उनका कोई वारिस ना होने की वजह से झांसी के राजदरबार का कोई उत्तराधिकारी नहीं मिल पाया था। जब यह बात डलहौजी को पता चली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उसे लगने लगा कि वो अब आराम से झांसी राज्य पर विजय पा सकता हैं और उसे अंग्रेजी शासन के अधीन ला सकता है।


12. लेफ्टिनेंट वॉकर और रानी में हुई लड़ाई का सारांश लिखिए?

उत्तर: लेफ्टिनेंट वॉकर के साथ लड़ाई में झांसी की रानी ने वॉकर के दांत खट्टे कर दिए। रानी का पराक्रम इतना बुलंद था कि उन्होंने अपनी तलवार से बहुत घायल कर दिया और उसे युद्ध से भागना पड़ा। लक्ष्मी बाई अकेली होते हुए भी दुश्मनों के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं थी। उन्होंने बहुत वीरता के साथ लेफ्टिनेंट वॉकर को हरा दिया था। रानी लक्ष्मी बाई के प्रहारों को देखकर सब चकित रह गए और लेफ्टिनेंट वॉकर ने हार मान ली।


13. ऐसा क्या हुआ था जिसने रानी को रोने पर मजबूर कर दिया था?

उत्तर: समय के खेल को देखकर रानी की आंखों में आंसू आ गए थे। एक साथ बहुत सारे दुखो का आना, जैसे आचनक से राजा का देहांत, ऊपर से दूसरे मुल्कों के षड्यंत्र और झांसी के किसी वारिस का ना होना। यह सब रानी के मनोबल को झुका तो नहीं पाए मगर वे रोनी लगी। हालांकि इन सब का उन्होंने उचित जवाब दिया।


14. रानी के प्रयास से किन – किन जगह पर स्वतंत्रता संग्राम की लपटें दिखने लगीं थी?

उत्तर: अकेली रानी के हौसले और प्रयासों ने पूरे उत्तर भारत में चिंगारी का काम किया। जगह-जगह पर स्वतंत्रता संग्राम की लपटे दिखने लगी। जिसमें विशेष कर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, पटना, जबलपुर और कोल्हापुर में यह मुख्य रूप से थी।


15. कविता में दिए गए वीर सपूतों का नाम लिखिए।

उत्तर: कवियत्री ने उस समय फिरंगियों के विरुद्ध आवाज उठा रहे बहुत सारे वीर सपूतों का नाम लिखा। नाना धुंधूपंत, तांतिया, चतुर अजीमुल्ला, अहमद शाह मौलवी, ठाकुर कुंवरसिंह और सैनिक अभिराम जिन्होंने अपनी कुर्बानी रानी के स्वतंत्र संग्राम में दी। इतिहास इनको इनके काम के लिए याद रखेगा।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: (5 अंक)

16. कवियत्री 'सुभद्रा कुमारी चौहान' का संक्षिप्त जीवन-परिचय लिखिए।

उत्तर : (१३ अगस्त १९०४-१५ फरवरी १९४८) सुभद्रा कुमारी चौहान हिंदी की सुप्रसिद्ध कवियत्री और लेखिका थी। उनके दो कविता संग्रह तथा तीन कथा संग्रह प्रकाशित हुए परंतु उनकी प्रसिद्धि झांसी की रानी के कारण हुई। ये राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवियत्री रही हैं, किंतु इन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यात्राएं सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को अपनी कहानियों में व्यक्त किया है। वातावरण चित्रण-प्रधान शैली की भाषा सरल तथा काव्यात्मक है, इसी कारण इनकी रचना की सादगी ह्रदयग्राही है।


17. बंगाल, मद्रास और कर्नाटक की रियासतों का फिरंगियों ने क्या हाल किया?

उत्तर: बंगाल, मद्रास और कर्नाटक की रियासतों ने फिरंगियों के अत्याचार के सामने घुटने टेक दिए और उनकी गुलामी को स्वीकार किया। अंग्रेजों ने उनके सामान को धीरे - धीरे नीलाम करके बेचना शुरू कर दिया। भारत की रियासतों में आपस में फुट का नतीजा ये रहा की फिरंगियों ने पूरे भारत को गुलाम बना लिया।


18. कविता का सारांश लिखिए।

उत्तर: इस कविता में कवियत्री ने लक्ष्मीबाई के जीवन का वर्णन किया है। लक्ष्मीबाई एक होनहार और युद्ध कला में निपुण योद्धा थी। जिसे उस जमाने के हिसाब से, लड़कियों वाले काम छोड़कर युद्ध करना और राजनीति करना ज्यादा पसंद था। इनकी शादी कम उम्र में झांसी के राजा के साथ हुई थी। दुर्भाग्यवश उनकी असमय मृत्यु हो गई। फिरंगियों को, जिनकी नजर हमेशा से झांसी की गद्दी पर थी, अब बहुत ही अच्छा मौका मिल जाता है। फिरंगियों ने झांसी की रानी के सामने गुलामी स्वीकार करने की पेशकश की, मगर रानी ने साफ इंकार कर दिया और युद्ध का बिगुल फूंक दिया। रानी ने बहुत शौर्य के साथ पराक्रम दिखाया और फिरंगियों के दांत खट्टे कर दिए। मगर समय ने उनका साथ नहीं दिया और 23 साल की मात्र उम में वीरगति को प्राप्त हो गई ‌।


19. लक्ष्मीबाई की शादी के बाद के जीवन पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: शादी के बाद लक्ष्मीबाई के जीवन में  बहुत मुश्किलें आयी। शादी के तुरंत बाद ही महल में उन्हीं के मंत्रियों ने षड्यंत्र करना शुरू कर दिया था, उनको दबाया। कोई संतान न होना उनके जीवन की कड़ी में सबसे दुख वाला पल तो था ही तभी राजा की असमय मृत्यु हो जाती है। शादी के बाद उनका जीवन मुख्यता इन्हीं सब कार्यों को करने में गुजरा। उन्होंने अपने राज्य को बचाने के अथक प्रयास किए मगर फिरंगियों से वे युद्ध में हार गई। एक बात जो उनके पराक्रम से निकलकर सामने आती है कि वे बहुत ही मजबूत दिल और दिमाग की थी। उन्होंने इन सब का डटकर सामना किया हालांकि उनका जीवन दुख में ही गुजरा।


20. लक्ष्मीबाई साहसी और दृढ़निश्चयी थी ,कैसे?

उत्तर: लक्ष्मीबाई ने जो पराक्रम अपने जीवन में दिखाया और जिस तरीके से वो युद्ध के क्षेत्र में कौशल दिखती थी, हम यह कह सकते हैं की वह बहुत ही दृढ़निश्चयी थी। उन्होंने प्रजा की प्राणों की रक्षा के लिए फिरंगियों से लोहा लिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके साहस को देखते हुए खुद अंग्रेजों ने उन की बहुत तारीफ की है। उनके जीवन में आने वाली सारी मुश्किलों का उन्होंने जैसे सामना किया हम कह सकते हैं की वह बहुत साहसी और दृढ़निश्चयी थी।

FAQs on Important Questions for CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 - Jhansi ki Rani

1. Where can I download NCERT Class 6 Chapter 10 Hindi Solutions for free?

You can download NCERT Solutions Hindi Chapter 10 Class 6 textbooks from Vedantu. Vedantu even has the option of PDF solutions that you can easily download for free from their official website and their Vedantu app. Also, don't forget to save them on your PC for future reference. Vedantu also has solved NCERT questions perfectly, which can help you prepare well for your exams. They will be of great help for your board examination and you will learn the answers easily as they are well curated.

2. In the second line of the poem, what does Subhadra Kumari Chauhan want to convey by referring to India as 'old' and 'new youth' coming into it?

Poet Subhadra Kumari Chauhan called India old because the condition of India at that time was really bad as India was becoming weak due to British rule. The poet called India young because people were enthusiastic and trying without any fear to get back their freedom. People were full of hope and were determined that they would be free from British rule and for this, they made a lot of efforts. They wanted to make their country independent soon.

3. Write the life story of Jhansi ki Rani in your own words and also tell how her childhood was different from yours.

Rani Laxmibai's childhood name was Chhabili. She was an only child. She was the cousin of the maternal grandfather of Kanpur. She was also known as Manu and since childhood, she was fond of elephants. She was also known as Manu and was fond of elephants since childhood. Her favorite games were related to historical fights, destroying castles, etc. She was married to Raja Gangadhar Rao of Jhansi. After a few days of her marriage, her husband died and after that, the British rulers tried to invade Jhansi. There was a huge war in which Lakshmibai was martyred and she died. Our childhood is unlike their childhood as we are not faced with any weapon rather we play video games and other electronic games.

4. But time secretly surrounded the dark clouds

  • To what event is this line referring?

  • Why is it said that the black clouds are around?

The death of Lakshmibai's husband is indicated in this passage.

After the death of the king, Jhansi was facing constant problems which were not taking a break. After the battle, it was the tendency of the British rulers that the kingdom would be ruled by a king with no successor. The life of the queen had become empty and dark. She was not able to process what was happening to her, so it is said that black clouds have formed.

5. What is the point of the poem? What does the poem reveal about the atmosphere of the time?

In this poem, the era of 1857 is being discussed which was related to the first half of the independence period. In this era, Rani Lakshmi Bai played a major role as she fought against the British to save Jhansi. According to the situation shown in this poem, it is clear that India was a slave of the British and people were trying a lot to get freedom and they had determined that one day they would be free from slavery. They were longing for their freedom. For more Hindi Chapter 10 Class 6 solutions in Hindi, visit Vedantu.